-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!
BJP Jharkhand Politics लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
BJP Jharkhand Politics लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Hazaribagh : सादगी और सेवाभाव से मना सांसद मनीष जायसवाल का जन्मदिन, महिला दिवस पर किया नारियों का सम्मान

Hazaribagh: सादगी और सेवाभाव से मना सांसद मनीष जायसवाल का जन्मदिन, महिला दिवस पर किया नारियों का सम्मान

नरेश सोनी विशेष संवाददाता ।

हजारीबाग न्यूज़ डेस्क:  हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल का जन्मदिन रविवार को बेहद सादगी, सेवा भावना और जनसंपर्क के बीच मनाया गया। खास बात यह रही कि उनका जन्मदिन 8 मार्च यानी 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के दिन पड़ा, जिसके चलते इस आयोजन में एक विशेष उत्साह और नारी सम्मान का अनूठा संदेश भी देखने को मिला। पूरे दिन शहर में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा, जिसमें भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता शामिल हुई।
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर परिवार और समर्थकों के साथ केक काटा और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित किया।


अस्पताल और वृद्धाश्रम से की दिन की शुरुआत

सांसद मनीष जायसवाल ने अपने जन्मदिन की शुरुआत दिखावे से दूर, सेवा कार्यों के साथ की।

मरीजों का जाना हाल वे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड पहुंचे। यहां हजारीबाग यूथ विंग के सदस्यों के साथ मिलकर उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों के बीच फलों का वितरण किया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद:  इसके बाद सांसद सीधे 'ओल्ड एज होम' (वृद्धाश्रम) गए। वहां उन्होंने बुजुर्गों के साथ आत्मीय बातचीत कर समय बिताया, उन्हें अल्पाहार कराया और उनका आशीर्वाद लिया।

सेवा कार्यालय में उत्सव और सांस्कृतिक छटा

दोपहर के बाद हजारीबाग स्थित सांसद सेवा कार्यालय में एक भव्य समारोह का आयोजन हुआ। सैकड़ों समर्थक और शुभचिंतक सांसद को बधाई देने पहुंचे। इस दौरान परिवार और समर्थकों के बीच केक काटा गया।

समारोह को संगीतमय बनाने के लिए स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं

कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन प्रीति लता ने किया।

हजारीबाग के प्रसिद्ध 'आरम्भ बैंड' ने माहौल में ऊर्जा भर दी।
बाल गायिका कुमारी दित्य ने 'सत्यम शिवम सुंदरम' और 'ऐसी लागी लगन' जैसे भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गायक किसन यादव और अभिजीत कुमार सोनू ने पुराने सदाबहार गीतों से शमां बांधा।

महिला दिवस पर समाजसेवियों का सम्मान

चूंकि जन्मदिन और महिला दिवस एक ही दिन था, इसलिए सांसद जायसवाल ने इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और सक्रिय महिला समाजसेवियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया।

मैं नेता नहीं, हजारीबाग का बेटा और भाई हूं

बधाइयों का तांता लगने के बीच सांसद मनीष जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीति में उनका मुख्य उद्देश्य केवल समाज सेवा है। उन्होंने कहा, मैं किसी नेता की हैसियत से नहीं, बल्कि हजारीबाग की जनता के बेटे और भाई के रूप में हमेशा आपके हितों के लिए तत्पर हूं। लोकसभा क्षेत्र का विकास और जनता की सेवा ही मेरी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति

इस पूरे आयोजन में सांसद के पिता व पूर्व जिप सदस्य ब्रजकिशोर जायसवाल, माता विद्या जायसवाल, पत्नी निशा जायसवाल, पुत्र करण और पुत्रवधू अवंतिका जायसवाल सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा सत्येंद्र नारायण सिंह, द्वारिका सिंह, हरीश श्रीवास्तव, प्रशांत प्रधान, निशिकांत सिंह और पूनम साहू समेत सैकड़ों वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972