-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!
Nagar Nigam Hazaribagh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Nagar Nigam Hazaribagh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हजारीबाग में कचरा अलग-अलग नहीं किया तो लगेगा भारी जुर्माना, नगर आयुक्त ने वार्ड पार्षदों संग की बैठक; नियमों के उल्लंघन पर मोबाइल पोस्ट करेगी दंडात्मक कार्रवाई

हजारीबाग में कचरा अलग-अलग नहीं किया तो लगेगा भारी जुर्माना, नगर आयुक्त ने वार्ड पार्षदों संग की बैठक; नियमों के उल्लंघन पर मोबाइल पोस्ट करेगी दंडात्मक कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 कड़ाई से लागू; अब हरा, नीला, लाल और काला डस्टबिन रखना अनिवार्य।

हजारीबाग। शहर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से हजारीबाग नगर निगम अब ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाने जा रहा है। सोमवार, 18 मई को नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त

saaf suraksha or swasthay.

 

कूड़े के पृथक्करण (Segregation) के लिए रंगीन डस्टबिन अनिवार्य

नगर आयुक्त ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि शहर के सभी घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपने कचरे को चार अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर डस्टबिन में रखना होगा:

  • 🟢 हरा डस्टबिन: गीला कचरा (रसोई का अपशिष्ट, फल-सब्जियों के छिलके आदि)

  • 🔵 नीला डस्टबिन: सूखा कचरा (प्लास्टिक, कागज, गत्ता, कांच आदि)

  • 🔴 लाल डस्टबिन: सैनिटरी अपशिष्ट (डायपर, सैनिटरी पैड आदि)

  • काला डस्टबिन: विशेष देखभाल कचरा (घरेलू खतरनाक अपशिष्ट जैसे बैटरी, केमिकल शीशियां आदि)

सुप्रीम कोर्ट का आदेश, नियमों में ढिलाई नहीं

बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि चूंकि यह नियम माननीय सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) के आदेशों के आलोक में तैयार किया गया है, इसलिए इसके अनुपालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

'मोबाइल पोस्ट' रखेगी नजर, लगेगा जुर्माना

कार्ययोजना को सफल बनाने के लिए सेनेटरी सुपरवाइजर और सिटी मैनेजर, संबंधित वार्ड पार्षदों के साथ मिलकर लगातार फील्ड मॉनिटरिंग करेंगे। इसके साथ ही, पूरे नगर निगम क्षेत्र में विशेष निगरानी दस्ते यानी मोबाइल पोस्ट की व्यवस्था की जा रही है। शहर में कहीं भी अनावश्यक रूप से गंदगी फैलाने या कचरा अलग-अलग न करने वालों के विरुद्ध अब ऑन-द-स्पॉट सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी और भारी जुर्माना वसूला जाएगा।

खबर का स्रोत (Source): यह महत्वपूर्ण जानकारी हजारीबाग नगर निगम द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति संख्या: 19/18.05.2026 के माध्यम से प्राप्त हुई है।


और पढ़ें:हजारीबाग में नगर निगम का 'बुलडोजर एक्शन- PTC चौक और सिमसन पार्क के पास से हटा अवैध अतिक्रमण, मुख्य सड़कें हुईं जाम मुक्त

उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर निगम विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

उपायुक्त की अध्यक्षता में नगर निगम विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

नरेश सोनी विशेष संवाददाता 


हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं तथा नागरिक सेवाओं से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने शहरी जलापूर्ति योजना के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी लेते हुए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। इसके साथ ही इंटेक वेल में ब्लास्टिंग से उत्पन्न समस्या पर भी संबंधित पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सहायक नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि शहरी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 9,000 घरों को जलापूर्ति नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है। उपायुक्त ने इन घरों से प्राप्त जलकर/शुल्क की वसूली की स्थिति की भी समीक्षा की और लक्ष्य के अनुरूप होल्डिंग टैक्स कलेक्शन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने 15वें वित्त आयोग की राशि से निर्मित अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को यथाशीघ्र क्रियाशील करने का निर्देश दिया, ताकि शहरी क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

बरसात के दिनों में लाखे मुख्य मार्ग पर जलजमाव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने जल निकासी की वैकल्पिक एवं व्यवस्थित व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।

शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु उपायुक्त ने अतिक्रमण हटाने, पार्किंग जोन का चिन्हितीकरण, रात्रिकालीन सफाई कार्य, कचरा प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने तथा नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए नवाचार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में स्थित किसी भी प्रकार के जलाशय गंदे न रहें और उनकी नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में नगर निगम एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने सभी निर्देशों के समयबद्ध एवं प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने पर बल दिया।

इस दौरान नगर आयुक्त  ओम प्रकाश गुप्ता व सहायक नगर आयुक्त उपस्थित थे।

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972