-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C

हज़ारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बड़कागांव में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 23 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

हज़ारीबाग के बड़कागांव (नापोकला) में पुलिस SIT टीम ने एक बड़े बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मास्टरमाइंड सतीश प्रजापति गिरफ्तार, 23 चोरी की मोटरस
0


हज़ारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बड़कागांव में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 23 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

हज़ारीबाग: जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए हज़ारीबाग पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक (SP) के निर्देश पर गठित एक विशेष जांच दल (SIT) ने बड़कागांव थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 23 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
"बड़कागांव में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 23 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद"


गुप्त सूचना के आधार पर SIT का गठन और कार्रवाई

विगत कुछ दिनों से जिले में बाइक चोरी की शिकायतें बढ़ रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए हज़ारीबाग एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अमित कुमार के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोकला में मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के सदस्य बड़े पैमाने पर चोरी की बाइकों की खरीद-बिक्री करने की फिराक में हैं।
सूचना मिलते ही छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नापोकला और आसपास के क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा गया।

"बड़कागांव में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 23 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद_प्रेस विज्ञप्ति"



मास्टर चाबी से करता था चोरी, घर के पीछे छिपा रखी थीं 23 गाड़ियां

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सतीश प्रजापति (उम्र 30 वर्ष, पिता- बुधन प्रजापति, ग्राम- नापोकला, थाना- बड़कागांव) बताया। आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वह विभिन्न थाना क्षेत्रों से "मास्टर चाबी" का इस्तेमाल करके मोटरसाइकिलें चुराता था।

सतीश प्रजापति की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर और घर के पीछे से कुल 23 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इसके अलावा उसके पास से एक इन्फिनिक्स कंपनी का मोबाइल भी जब्त किया गया है।

बरामद की गई मोटरसाइकिलों का विवरण:

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बरामद की गई 23 मोटरसाइकिलों में शामिल हैं:
स्प्लेंडर (Splendor): 14
पैशन प्रो (Passion Pro): 03
अपाची (Apache): 02
पल्सर (Pulsar): 02
ग्लैमर (Glamour): 02

आरोपी न्यायिक हिरासत में, साथियों की तलाश जारी

इस मामले में बड़कागांव थाना में कांड संख्या- 27/26 (दिनांक- 24.02.26) दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ बी०एन०एस० (BNS) की धारा 111(2)(बी), 111(6), 111(7), 112(2), 317(4), 317(5) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूछताछ के क्रम में सतीश ने अपने अन्य सहयोगियों के नाम भी कबूले हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए SIT टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

इस सफल छापेमारी दल (SIT) में ये अधिकारी थे शामिल:

इस बड़ी कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के साथ बड़कागांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री पवन कुमार, पुलिस निरीक्षक ललित कुमार, थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, डाडीकला ओपी प्रभारी सागेन मुर्मू, स०अ०नि० बसंत भगत और बड़कागांव थाना का सशस्त्र बल शामिल था।

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972