-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

हजारीबाग: मिशन हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, प्रसूता की स्थिति गंभीर; परिजनों का भारी हंगामा

हजारीबाग के मिशन हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही का आरोप। प्रसूता की हालत गंभीर, परिजनों ने किया हंगामा। प्रशासन से लाइसेंस रद्द करने की मांग।
0

हजारीबाग: मिशन हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, प्रसूता की स्थिति गंभीर; परिजनों का भारी हंगामा

नरेश सोनी विशेष संवाददाता झारखंड 
हजारीबाग के सेंट कोलंबस मिशन अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन करते परिजन और स्थानीय नेता।

हजारीबाग: शहर के प्रतिष्ठित सेंट कोलंबस मिशन हॉस्पिटल एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इचाक प्रखंड के मोक्तमा निवासी नैना कुमारी के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में घोर लापरवाही और अवैध वसूली का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

क्या है पूरा मामला?

परिजनों के अनुसार, नैना कुमारी को प्रसव (Pregnancy) के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने सामान्य प्रसव (Normal Delivery) की संभावना होने के बावजूद अधिक मुनाफे के लिए सिजेरियन ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के कुछ दिनों बाद महिला के पेट में अचानक असहनीय दर्द और 'गोला' जैसा उभार महसूस होने लगा।

जब पीड़ित परिवार दोबारा मरीज को लेकर अस्पताल पहुँचा, तो डॉक्टरों ने इलाज के नाम पर तत्काल ₹50,000 की अतिरिक्त मांग कर दी। इस बात से आक्रोशित परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बताया जा रहा है कि स्थिति बिगड़ते देख ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मौके से चले गए।

राजनीतिक और सामाजिक विरोध

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय युवा नेता गौतम कुमार ने जिला प्रशासन से अस्पताल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और इसका लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। वहीं, कांग्रेस नेत्री ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि "हजारीबाग में मिशन अस्पताल लूट का केंद्र बन चुका है। अब तक इस गरीब परिवार से ₹1 लाख वसूले जा चुके हैं, फिर भी मरीज की जान खतरे में है।"

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972