-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C

रांची विधानसभा कूच: खतियानी परिवार और कई दिग्गज संगठन 10-11 मार्च को करेंगे महा-धरना

रांची विधानसभा में 10-11 मार्च को खतियानी परिवार का महा-धरना। स्थानीय नीति, विस्थापन और भ्रष्टाचार के खिलाफ मोहम्मद हकीम के नेतृत्व में होगा विशाल मार
0

रांची विधानसभा कूच: खतियानी परिवार और कई दिग्गज संगठन 10-11 मार्च को करेंगे महा-धरना
रांची विधानसभा मार्च की तैयारी को लेकर खतियानी परिवार के महासचिव मोहम्मद हकीम.

रांची/हजारीबाग: झारखंड के ज्वलंत मुद्दों और स्थानीय नीति की मांग को लेकर 'खतियानी परिवार' ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संगठन के महासचिव मोहम्मद हकीम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी 10 मार्च को रांची विधानसभा के समक्ष विशाल धरना दिया जाएगा और 11 मार्च को हजारों की संख्या में लोग पैदल विधानसभा मार्च करेंगे।

प्रमुख हस्तियां होंगी शामिल

इस आंदोलन को धार देने के लिए झारखंड के कई बड़े संगठन और नेता एक मंच पर आ रहे हैं। 11 मार्च को होने वाले मार्च में मुख्य रूप से:

अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन झीर सागर।

पूर्व सांसद व प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद मेहता।

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक पुष्कर महतो।

विस्थापित संघर्ष मोर्चा की महासचिव डॉ. वस्वी कीड़ों।

सक्रिय RTI कार्यकर्ता उपेंद्र मेहता और चितरंजन प्रसाद गुप्ता समेत कई अन्य दिग्गज शामिल होंगे।

इन 5 प्रमुख मांगों पर केंद्रित होगा आंदोलन

खतियानी परिवार ने इस महा-धरना के माध्यम से सरकार के सामने निम्नलिखित गंभीर मुद्दे उठाने का निर्णय लिया है:

स्थानीय नीति: राज्य में स्थानीय नीति को जल्द पास कर सख्ती से लागू करना।

भ्रष्टाचार पर लगाम: अंचलों में व्याप्त घूसखोरी और जल-जंगल-जमीन की लूट को रोकना।

भूमि अधिग्रहण: भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करना।

विस्थापन समस्या: विस्थापन के मुद्दों का स्थायी समाधान करना।

आंदोलनकारियों का सम्मान: उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर झारखंड के आंदोलनकारियों को पेंशन देना और जेल जाने की बाध्यता खत्म करना।

महासचिव मोहम्मद हकीम और अशोक राम ने झारखंड के समस्त युवाओं और नागरिकों से अपील की है कि 10 और 11 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचकर इस लोकतांत्रिक लड़ाई को सफल बनाएं।

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972