-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

रसोइयों और सेविकाओं के हक में बोले विधायक प्रदीप प्रसाद, मानदेय वृद्धि और पेंशन की मांग

हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा में उठाई रसोइयों के मानदेय और शहर में फ्लाइओवर निर्माण की मांग। जाम से मुक्ति और सामाजिक सुरक्षा पर जोर।
0

रसोइयों और सेविकाओं के हक में बोले विधायक प्रदीप प्रसाद, मानदेय वृद्धि और पेंशन की मांग
विधानसभा सत्र के दौरान हजारीबाग की जनसमस्याओं को रखते विधायक प्रदीप प्रसाद।

हजारीबाग/रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने राज्य की रसोइयों और सेविकाओं की दयनीय स्थिति पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने सदन में पुरजोर तरीके से इन कर्मियों के लिए सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक वेतन की मांग उठाई।

सामाजिक सुरक्षा और स्थायित्व की जरूरत

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन (Mid-Day Meal) योजना को धरातल पर उतारने वाली रसोइया और सेविकाएं वर्षों से अल्प मानदेय पर काम कर रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि:

इन कर्मियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाए।

वेतन भुगतान की एक नियमित व्यवस्था बने।

उन्हें पेंशन, पीएफ (PF) और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ दिए जाएं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों के पोषण और शिक्षा में इन कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है, इसलिए इन्हें कार्यस्थल पर स्थायित्व और सम्मान मिलना ही चाहिए।

हजारीबाग को जाम से मिलेगी मुक्ति, इंद्रपुरी चौक से अतिया तक फ्लाइओवर की मांग

हजारीबाग: शहर की वर्षों पुरानी ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए विधायक प्रदीप प्रसाद ने बड़ी पहल की है। उन्होंने विधानसभा में इंद्रपुरी चौक से अतिया तक फ्लाइओवर निर्माण की मांग रखी है।

विधायक ने तर्क दिया कि यह मार्ग हजारीबाग का सबसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र है, जहाँ आए दिन घंटों जाम लगा रहता है। फ्लाइओवर बनने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था आधुनिक और सुरक्षित हो सकेगी। उन्होंने राज्य सरकार से इस परियोजना को जल्द मंजूरी देने का आग्रह किया है।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972