-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C

हजारीबाग: फुटबॉल रेफरी बनने का सुनहरा मौका, 25 अप्रैल को जिला स्तरीय चयन परीक्षा और फिटनेस टेस्ट

हजारीबाग के कर्जन स्टेडियम में 25 अप्रैल को फुटबॉल रेफरी चयन परीक्षा और फिटनेस टेस्ट होगा। सफल प्रतिभागी राज्य स्तरीय ग्रेड के लिए चुने जाएंगे।
0

हजारीबाग: फुटबॉल रेफरी बनने का सुनहरा मौका, 25 अप्रैल को जिला स्तरीय चयन परीक्षा और फिटनेस टेस्ट

झारखंड फुटबॉल संघ के तत्वाधान में कर्जन स्टेडियम में होगी परीक्षा; नेशनल चैंपियनशिप अंडर-20 के लिए धनबाद में होगा ट्रायल।

नरेश सोनी प्रधान सम्पादक न्यूज़ प्रहरी।

हजारीबाग: खेल प्रेमियों और फुटबॉल के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए हजारीबाग से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। हजारीबाग एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वाधान में झारखंड फुटबॉल संघ की रेफरी समिति द्वारा नए फुटबॉल रेफरियों के लिए जिला स्तरीय (जिला ग्रेड) परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

हजारीबाग एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वाधान में झारखंड फुटबॉल संघ की रेफरी समिति द्वारा नए फुटबॉल रेफरियों के लिए जिला स्तरीय (जिला ग्रेड) परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

25 अप्रैल को होगी परीक्षा और फिटनेस टेस्ट

हजारीबाग एथलेटिक एसोसिएशन के फुटबॉल सचिव कोलेश्वर गोप ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 25 अप्रैल 2026 को शहर के ऐतिहासिक कर्जन स्टेडियम में नए रेफरियों के लिए फिटनेस टेस्ट और थ्योरेटिकल परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा का समय प्रातः 7:00 बजे निर्धारित किया गया है। जो प्रतिभागी इस जिला स्तरीय परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई 2026 के प्रथम सप्ताह में स्टेट लेवल-8 के लिए चयनित किया जाएगा।

नामांकन और महत्वपूर्ण दस्तावेज

इच्छुक प्रतिभागी अपना नामांकन फॉर्म और मेडिकल फिटनेस फॉर्म 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक प्राप्त कर सकते हैं। यह फॉर्म न्यू स्टेडियम (संत कोलंबस कॉलेज) में शाम 4:00 बजे से 6:30 बजे के बीच फुटबॉल सचिव कोलेश्वर गोप से प्राप्त किए जा सकते हैं। सभी आवश्यक दस्तावेजों को जमा करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल शाम 5:00 बजे तक है।

प्रतिभागियों को अपने साथ निम्नलिखित Inverter लाने अनिवार्य हैं:

मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

आधार कार्ड की छाया प्रति

मैट्रिक सर्टिफिकेट की छाया प्रति

दो पासपोर्ट साइज फोटो

परीक्षा शुल्क: ₹500

झारखंड टीम गठन हेतु अंडर-20 ट्रायल

इसके साथ ही, नेशनल चैंपियनशिप अंडर-20 में भाग लेने के लिए झारखंड टीम के गठन हेतु 18 अप्रैल 2026 को धनबाद में ट्रायल आयोजित किया जाएगा। हजारीबाग जिले के इच्छुक खिलाड़ी इस ट्रायल में शामिल हो सकते हैं। खिलाड़ियों को अपने साथ दो फोटो, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, सीआरएस (CRS) और जिला सचिव द्वारा हस्ताक्षरित पत्र ले जाना अनिवार्य है।

झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा सत्र 2026-27 के लिए लेवल-7 तक की भी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिसकी सूचना जल्द ही जारी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए सचिव कोलेश्वर गोप (8789590708), शशि कुमार शर्मा (9798552246) या अशोक कुमार (7992202846) से संपर्क किया जा सकता है।

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972