-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

हजारीबाग: सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों की अब खैर नहीं; झुमरा दीपू चौक के पास 'शराबियों के अड्डे' पर प्रशासन का डंडा

झुमरा दीपू चौक स्थित शराबियों के अड्डे पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। CO रामबालक कुमार और BDO हारून रशीद ने मौके पर पहुंच कर असामाजिक तत्वों को कड़ी
0

हजारीबाग: सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों की अब खैर नहीं; झुमरा दीपू चौक के पास 'शराबियों के अड्डे' पर प्रशासन का डंडा

सहारा ऑफिस के पीछे खाली मैदान में चल रही थी महफ़िल; CO और BDO ने भारी पुलिस बल के साथ किया औचक निरीक्षण, दी कड़ी चेतावनी।

हजारीबाग/दारू। झुमरा दीपू चौक स्थित लकड़ी टाल के विपरीत और सहारा ऑफिस के पीछे खाली मैदान में पनप रहे 'शराबियों के अड्डे' पर शनिवार को प्रशासन ने कड़ा प्रहार किया। लंबे समय से इस क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा शराब पीने और खाली बोतलें फेंकने की शिकायतों के बाद प्रशासन ने यह बड़ी कार्रवाई की है।
Daru BDO, CO, Police.

अधिकारियों ने संभाला मोर्चा


स्थानीय लोगों में बढ़ते भय और अव्यवस्था की सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी (CO) रामबालक कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) हारून रशीद ने दारू थाना के एसआई मिथु मुर्मू एवं सशस्त्र पुलिस बल के साथ मौके का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान पूरे मैदान में शराब की बोतलें बिखरी पाई गईं, जो इस बात की तस्दीक कर रही थीं कि यहाँ नियमित रूप से महफ़िल जमती थी।
सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी बर्दाश्त नहीं

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने सख्त लहजे में कहा कि सार्वजनिक स्थलों को शराबियों का अड्डा बनाना कानूनन अपराध है और ऐसी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि शाम के वक्त इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके।

जनता से सहयोग की अपील


CO रामबालक कुमार ने स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सार्वजनिक नशाखोरी की जानकारी तुरंत दारू थाना को दें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972