-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

केरेडारी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: पति ही निकला पत्नी का कातिल, साजिश के तहत खुद को भी मरवाई थी गोली; पिता समेत 3 गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस ने केरेडारी में मंजू देवी की हत्या का खुलासा किया। पति विकास प्रजापति ने पिता और शूटरों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या करवाई थी।
0

केरेडारी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: पति ही निकला पत्नी का कातिल, साजिश के तहत खुद को भी मरवाई थी गोली; पिता समेत 3 गिरफ्तार

लूटपाट की झूठी कहानी रचकर मंजू देवी की हत्या करने वाला पति विकास प्रजापति चढ़ा पुलिस के हत्थे; पारिवारिक कलह बनी कत्ल की वजह।

हजारीबाग। केरेडारी थाना क्षेत्र के कोले रेलवे स्टेशन के पास 26 अप्रैल की रात हुई मंजू देवी की हत्या के मामले का हजारीबाग पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया है कि मंजू देवी की हत्या किसी अपराधी ने नहीं, बल्कि उसके पति विकास प्रजापति ने अपने पिता और भाड़े के शूटरों के साथ मिलकर करवाई थी।

Patni ki Hatyare.

क्या थी पूरी साजिश?

पुलिस के अनुसार, विकास प्रजापति और उसकी पत्नी मंजू देवी के बीच काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। कई बार पंचायती होने के बावजूद विवाद नहीं सुलझा, जिसके बाद विकास ने पत्नी को रास्ते से हटाने की खौफनाक योजना बनाई। विकास ने अपने पिता नरेश प्रजापति और शूटर सुनील गंझू के साथ मिलकर तय किया कि मार्केटिंग से लौटने के दौरान सुनसान रास्ते पर लूटपाट का बहाना बनाकर मंजू की हत्या कर दी जाएगी।

Press Conference Release.

खुद को निर्दोष बताने के लिए हाथ में मरवाई गोली

योजना के मुताबिक, 26 अप्रैल की रात जब विकास पत्नी के साथ मार्केटिंग कर लौट रहा था, तब घात लगाकर बैठे सुनील गंझू और लालेश्वर गंझू ने मंजू देवी पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। किसी को शक न हो, इसलिए विकास ने अपराधियों से अपने हाथ में भी एक गोली मरवा ली ताकि वह पुलिस के सामने खुद को पीड़ित और घटना को लूटपाट की वारदात साबित कर सके।

SIT की जांच में खुला राज

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में गठित SIT टीम ने जब विकास से कड़ाई से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला, तो विकास टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

विकास कुमार प्रजापति (पति)

नरेश प्रजापति (ससुर)

लालेश्वर गंझू (शूटर)

(मुख्य शूटर सुनील गंझू फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है)

बरामदगी: घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की काला रंग की यामाहा मोटरसाइकिल और मृतका का पर्स बरामद किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972