हजारीबाग को ₹107 करोड़ की 'महा-सौगात': भारत माता चौक से सिंदूर तक बनेगी चमचमाती फोरलेन सड़क; सांसद मनीष जायसवाल और विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया शिलान्यास
CRIF योजना के तहत 9.5 किलोमीटर मुख्य मार्ग का होगा कायाकल्प; ट्रैफिक जाम और जर्जर सड़क की समस्या से शहरवासियों को मिलेगी स्थाई मुक्ति।
हजारीबाग। हजारीबाग शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने और सड़कों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में मंगलवार का दिन एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुआ। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के प्रयासों से शहर की अति महत्वाकांक्षी परियोजना का धरातल पर आगाज हो गया है। केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) योजना के अंतर्गत करीब 107 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से भारत माता चौक से लेकर सिंदूर बायपास (पुराना एनएच-33) तक लगभग 9.5 किलोमीटर मुख्य सड़क के पुनर्निर्माण, मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।
![]() |
| Hazaribagh Ko Mila Badi Sogat. |
इस भव्य परियोजना का शिलान्यास बतौर मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, हजारीबाग नगर निगम के महापौर (मेयर) अरविंद राणा और जिला परिषद अध्यक्ष उmesh प्रसाद मेहता सहित अन्य गणमान्य नेताओं ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण करके किया।
डेढ़ साल की मेहनत लाई रंग, इन इलाकों को होगा सीधा फायदा
मौके पर खुशी जताते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि वह बीते करीब डेढ़ साल से इस बेहद जरूरी सड़क के निर्माण को लेकर केंद्रीय स्तर पर लगातार प्रयासरत थे। यह प्रमुख मार्ग शहर के कई लाइफलाइन इलाकों को आपस में जोड़ता है, जिसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
मासीपीढ़ी और आर्यानगर क्षेत्र
पतरातु और सेंट कोलंबस कॉलेज मोड़
बस स्टैंड चौक और चुरचू रोड
डिस्ट्रिक्ट मोड़ चौक और विकास नगर से होते हुए सिंदूर बायपास
रांची-पटना आना-जाना होगा बेहद सुगम
सांसद ने कहा कि इस ऐतिहासिक फोरलेन विकास कार्य से हजारीबाग की जनता को लंबे समय से हो रही ट्रैफिक की समस्या और जर्जर सड़कों के दर्द से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। इसके साथ ही रांची और पटना की ओर से आने-जाने वाले यात्रियों और भारी वाहनों के लिए भी शहर से गुजरना बेहद सुगम और समय बचाने वाला साबित होगा।
इस बड़ी सौगात के लिए सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग की समस्त जनता की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

No comments
Post a Comment