नगर निगम हजारीबाग: विवादों के बीच डिप्टी मेयर और पार्षदों का बड़ा दावा— "तेजी से हो रहा है शहर का विकास; 85 नई योजनाओं पर काम शुरू"
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले उपमहापौर अविनाश कुमार— "L&T वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का काम दोबारा शुरू, जल्द मिलेगी स्वच्छ पेयजल की सौगात।"
![]() |
| PRESS CONFRENCE |
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उपमहापौर अविनाश कुमार ने कहा कि पिछले दो महीनों के भीतर शहर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और एक पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कड़े और महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त, उपमहापौर, वार्ड पार्षदों और निगम की पूरी टीम के संयुक्त प्रयास से रुकी हुई विकास योजनाओं को फिर से ट्रैक पर लाया गया है।
![]() |
| HAZARIBAGH NAGAR KA HOGA VIKASH. |
85 योजनाओं को हरी झंडी: नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कुल 85 विकास योजनाओं के क्रियान्वयन (Implementation) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और कई महत्वपूर्ण योजनाओं की निविदा (Tender) भी प्रकाशित की जा चुकी है।
पेयजल संकट का समाधान (L&T प्लांट): शहरी जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एलएंडटी (L&T) कंपनी द्वारा निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित लंबे समय से रुके कार्यों को दोबारा शुरू करा दिया गया है। इससे शहरवासियों को जल्द ही स्वच्छ पेयजल मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
24 घंटे में शिकायतों का निपटारा: वार्ड पार्षदों की सुविधा और जनता की समस्याओं की त्वरित मॉनिटरिंग के लिए एक विशेष 'मॉनिटरिंग ग्रुप' का गठन किया गया है। इसके माध्यम से आने वाली शिकायतों का 24 घंटे के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है।
स्वच्छता और नाला सफाई अभियान: मानसून और आगामी समय को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता और नाला सफाई का विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है ताकि जलजमाव की स्थिति पैदा न हो।


No comments
Post a Comment