-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

केरेडारी के शांकेश्वरी माता धाम पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल; बोले— "यज्ञ का सबसे बड़ा प्रसाद 'सुविचार' है, सात्विक मार्ग पर चलें युवा"

केरेडारी के पचड़ा में शांकेश्वरी माता धाम पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल। महायज्ञ की पूर्णाहुति में हुए शामिल; विस्थापितों के हक की उठाई आवाज।
0

केरेडारी के शांकेश्वरी माता धाम पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल; बोले— "यज्ञ का सबसे बड़ा प्रसाद 'सुविचार' है, सात्विक मार्ग पर चलें युवा"

कोल परियोजनाओं में स्थानीय लोगों को मुआवजा और रोजगार दिलाने का भरोसा: बड़कागांव और केरेडारी में सांसद का भव्य स्वागत, मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए देंगे टाइल्स।

केरेडारी/हजारीबाग। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पचड़ा (सिझुवा) में भक्ति और अध्यात्म का माहौल बना हुआ है। यहाँ आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ सह शांकेश्वरी माता धाम प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की पूर्णाहुति के पावन अवसर पर शनिवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल सम्मिलित हुए।

Saansad Manish Jaiswal.

Keredari Sabha

इस दौरान उन्होंने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और शांकेश्वरी माता धाम में प्राचीन मां शांकेश्वरी एवं बजरंगबली की प्रतिमा के समक्ष माथा टेककर संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। केरेडारी पहुंचने के क्रम में बड़कागांव और केरेडारी के विभिन्न चौक-चौराहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ सांसद का अभूतपूर्व स्वागत किया।

यज्ञ समिति ने पगड़ी और शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

महायज्ञ के अंतिम दिन पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य अतिथियों का यज्ञ समिति द्वारा भगवा पगड़ी, पुष्प गुच्छ और शॉल ओढ़ाकर भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान स्थानीय मुखिया महेश साव ने ग्रामीणों की ओर से सांसद के समक्ष क्षेत्र की जनसमस्याओं को रखा। ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण में सहयोग के साथ-साथ क्षेत्र में संचालित चंद्रगुप्त कोल परियोजना में स्थानीय प्रभावितों की भागीदारी सुनिश्चित करने और डीएमएफटी (DMFT) मद से बुनियादी विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई।

विस्थापितों और रोजगार के मुद्दे पर विशेष रणनीति की जरूरत

विशाल जनसमूह और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा, "यज्ञ का सबसे बड़ा प्रसाद सुविचार और सात्विक सोच होती है, जो समाज को एकता और भाईचारे के सूत्र में पिरोती है।" स्थानीय युवाओं और रैयतों को आश्वस्त करते हुए सांसद ने कहा कि चंद्रगुप्त कोल परियोजना सहित आसपास संचालित कोयला कंपनियों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को उचित नागरिक सुविधाएं, जमीन का सही मुआवजा और शत-प्रतिशत रोजगार मिले, इसके लिए एक ठोस और विशेष रणनीति बनाकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने दो-टूक शब्दों में कहा कि रैयतों और विस्थापितों के हक-अधिकार की इस लड़ाई में वे पूरी तरह जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने पचड़ा ग्राम वासियों की मांग पर मंदिर प्रांगण के सौंदर्यीकरण हेतु अपनी ओर से जल्द टाइल्स उपलब्ध कराने की घोषणा की।

धार्मिक अनुष्ठान में इनकी रही मुख्य भूमिका

इस भव्य महायज्ञ को संपन्न कराने में यज्ञाचार्य पंडित शक्ति शास्त्री जी महाराज, आचार्य पंडित कुंदन शास्त्री जी और मुख्य पुजारी रामचंद्र साव ने महती भूमिका निभाई। वहीं, सुप्रसिद्ध प्रवचनकर्ता साध्वी अंजली गोस्वामी ने अपने भजनों और प्रवचनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। यज्ञ को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष दशरथ कुमार, सचिव संतोष साव और कोषाध्यक्ष दीपक कुमार सहित पूरी आयोजन समिति का सराहनीय योगदान रहा।

ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर सांसद के साथ मुख्य रूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, भाजपा नेता महेंद्र सिंह, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, उमेश दांगी, बड़कागांव मंडल अध्यक्ष शिबू मेहता, मनीष पांडेय, मुखिया महेश साव, प्रकाश गुप्ता, नारायण साव, नकुल साव और बहादुर राम सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।

रिपोर्ट: न्यूज़ प्रहरी डेस्क।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972