-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

हजारीबाग में भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान; दीपक प्रकाश बोले– मोदी जी के नेतृत्व में बढ़ा भारत का मान

पीएम मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा उपलक्ष्य में भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान। हजारीबाग कार्यशाला में पूर्व सांसद दीपक प्रकाश ने दी रूपरेखा।
0

 

पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-समर्पण पर 17 सितंबर से चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, हजारीबाग में भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न

हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी):

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्र समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे देश में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाने जा रही है। इस अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के सेवा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री जय नारायण प्रसाद और धन्यवाद ज्ञापन बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया।

BJP senior leader Deepak Prakash and MLA Pradeep Prasad addressing district level workshop in Hazaribagh

मोदी जी के नेतृत्व में वैश्विक पटल पर भारत की ताकत बढ़ी: दीपक प्रकाश

कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद दीपक प्रकाश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान और शक्ति पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाला यह महाभियान जन-जन तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और 'विकसित भारत 2047' के विजन को पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

हर घर जलेगा 'आशीर्वाद का एक दिया'

मुख्य वक्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाले 14 प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा साझा की:

  • आशीर्वाद का एक दिया: 17 सितंबर को अभियान के शुभारंभ अवसर पर प्रत्येक बूथ के हर घर में एक दीपक जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी और उनके 25 वर्षों के सेवा कार्यों से लोगों को जोड़ा जाएगा।
  • 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत: बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के लिए चित्रकला (ड्राइंग) और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
  • नमो सेवा गाथा व कहानी बदलाव की: नुक्कड़ नाटकों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए सरकारी योजनाओं से आए सामाजिक व आर्थिक बदलावों को प्रदर्शित किया जाएगा।
  • आंगन का उत्सव: समाज निर्माण में जुटी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित किया जाएगा।
  • सेवा ज्योति यात्रा व रंगोली: मशाल जुलूस के माध्यम से जनजागरण और बहनों-बच्चों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता के जरिए विकास गाथा प्रदर्शित की जाएगी।

सभी 29 मंडलों में 9 से 12 सितंबर तक होगी कार्यशाला

अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए हजारीबाग जिले के सभी 29 मंडलों में 9 सितंबर से 12 सितंबर के बीच मंडल स्तरीय कार्यशालाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम को प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव, विधायक रोशन लाल चौधरी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरि श्रीवास्तव ने भी संबोधित कर कार्यकर्ताओं से शत-प्रतिशत भागीदारी का आह्वान किया।

वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सर्वेश सिंह, कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू, सह संयोजक उपेंद्र सिंह, अमित साहू, अजीत चंद्रवंशी, निरंजन मेहता सहित रतन सिन्हा, इंद्र नारायण कुशवाहा, मंजू नंदिनी, राजेश गुप्ता, बलराम शर्मा, चंदन सिंह, मनोज गिरी, खेमलाल महतो, शेर सिंह, बाल गोविंद सोनी, शिव शंकर मेहता, विजय यादव, राजदीप प्रसाद, शशि कुमार, कैलाशपति सिंह, अशोक कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, शिवपाल यादव, रिंकू वर्मा, विमल गुप्ता, प्रकाश कुशवाहा, कैलाश यादव, कुलदीप पांडे, रेवा शंकर साहू, नागेश्वर रजक, वासुदेव यादव, अनिल आजाद, सूर्य देव मंडल, बाबूलाल मेहता, महेश अग्रवाल सहित सभी मंडलों के संयोजक व टोली सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला महामंत्री सह जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972