विभिन्न गणेश पूजा समारोहों में शामिल हुए मुन्ना सिंह: भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
नरेश सोनी, प्रधान संपादक
हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी):
हजारीबाग शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश पूजनोत्सव की धूम के बीच कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा किया। बीते देर शाम उन्होंने कई प्रमुख गणेश पूजा समारोहों में पहुंचकर भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की और हजारीबागवासियों सहित पूरे क्षेत्र के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
![]() |
| congress-leader-munna-singh-attended-ganesh-puja-pandals-hazaribagh |
सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक है गणेश उत्सव: मुन्ना सिंह
पूजा पंडालों के दर्शन के दौरान मुन्ना सिंह ने कहा कि गणेश उत्सव हमारी समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा है। यह पावन पर्व केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव को मजबूत करने का भी संदेश देता है। उन्होंने विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों, सदस्यों और उपस्थित स्थानीय नागरिकों से मिलकर उन्हें गणेश चतुर्थी की बधाई दी।
इन प्रमुख पूजा पंडालों में पहुंचे मुन्ना सिंह
- दारू: यहां आयोजित गणेश पूजा समारोह में थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य गीता देवी, कांग्रेस प्रदेश सचिव रेणु देवी, प्रदेश प्रवक्ता शांतनु मिश्रा एवं आलोक राज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- खजांची तालाब: इस पूजा समारोह में आनंद कुमार, आशीष कुमार, नकुल कुमार, संतु कुमार, रोहित रजक, सुमित कुमार, रोशन कुमार एवं पीयूष कुमार सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
- सिद्धिविनायक संगठन, नूरा क्लब: समारोह में पवन, नितिश, रितिक, करण, निशांत, गुलाब, सागर, आशीष, रोशन, राहुल, दीपक, सूरज, योगेंद्र राणा, दीपक (लालू), मंथन, सौरव (डेविड दिलजले), सौरव, शिवम, पृथ्वी रंजन एवं आयुष सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
- साईं मंदिर गणेश पूजा समिति, विकास नगर: यहां दर्शन के दौरान ऋतिक सिंह, अरुण यादव, अमन मेहता, शिवम मेहता, प्रबल सिंह, रौनक सिंह एवं सचिन सिंह सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- स्वर्ण चटक समिति, बाबूगांव (प्राचीन देवी मंडप): समारोह में राहुल पासवान, अमित पासवान, आयुष पांडेय, रोहन गुप्ता, साहिल गुप्ता, विक्की गुप्ता, अनु पासवान, मोनू राज, अमन राज, देवराज, सौरव, आदि, नमन एवं अंकित सहित समिति के कार्यकर्ता व श्रद्धालु मौजूद थे।
मुन्ना सिंह ने प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश से प्रार्थना करते हुए कहा कि सबके जीवन से सभी संकट और बाधाएं दूर हों तथा हर परिवार में निरंतर सुख, शांति और उन्नति का वास हो।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें