-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने वार्ड 08 और 09 में किया करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास, ‘अपनों से संवाद’ में सुनीं समस्याएं

सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने जबरा रोड और शिवनगर में नाली व पीसीसी सड़क का किया शिलान्यास। कोर्रा में ‘अपनों से संवाद’ कर सुनीं जनसमस्याएं।
0

 

विधायक प्रदीप प्रसाद ने वार्ड 08 और 09 में करोड़ों के विकास कार्यों का किया शिलान्यास: ‘अपनों से संवाद’ में सुनीं समस्याएं, कोर्रा सामूहिक स्थल के सौंदर्यीकरण की घोषणा

नरेश सोनी, प्रधान संपादक

हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी):

हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, बेहतर जल निकासी प्रणाली और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में विधायक प्रदीप प्रसाद ने विकास कार्यों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में उन्होंने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 08 एवं 09 में महत्वाकांक्षी सड़क व नाली निर्माण योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने कोर्रा में ‘अपनों से संवाद’ कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया।

Hazaribagh Sadar MLA Pradeep Prasad laying foundation stone of road and drain projects in Ward 8 and 9

वार्ड संख्या 08 में 1600 मीटर लंबी आरसीसी ड्रेन व सड़क का शिलान्यास

विधायक प्रदीप प्रसाद ने वार्ड संख्या 08 अंतर्गत जबरा रोड स्थित जीवलाल लॉज से लेकर जबरा पावर हाउस होते हुए बाबूगांव रोड तक लगभग 1600 मीटर लंबी आरसीसी ड्रेन नाली व पीसीसी सड़क निर्माण का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस बड़े नाले और सड़क के निर्माण से लंबे समय से चली आ रही जलजमाव और गंदगी की समस्या से क्षेत्रवासियों को स्थायी राहत मिलेगी।

वार्ड संख्या 09 में 1325 फीट सड़क व नाली निर्माण का शुभारंभ

वार्ड संख्या 09 के लाखे जबरा स्थित शिवनगर कॉलोनी में सुनील चौधरी के घर से रमेश चौधरी के घर होते हुए दुर्गा मंदिर तक लगभग 1325 फीट लंबाई में स्लैब युक्त आरसीसी नाली एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य की नींव रखी गई। यह योजना डीएमएफटी (DMFT) फंड से क्रियान्वित की जा रही है, जिससे आवागमन सुगम होने के साथ मोहल्ले में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होगी।

कोर्रा में 'अपनों से संवाद': मंदिर के सामने से होर्डिंग और शौचालय हटाने के दिए निर्देश

विकास योजनाओं के शिलान्यास के बाद विधायक ने कोर्रा में ‘अपनों से संवाद’ कार्यक्रम में भाग लिया। स्थानीय नागरिकों ने मंदिर के ठीक सामने नगर निगम द्वारा लगाए गए प्रचार होर्डिंग तथा लंबे समय से अनुपयोगी पड़े फाइबरयुक्त शौचालय को हटाने की मांग प्रमुखता से रखी। विधायक ने मौके से ही अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर एक-दो दिनों के भीतर इन समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। साथ ही उन्होंने विधायक निधि से कोर्रा सामूहिक स्थल का शीघ्र ही सौंदर्यीकरण कराने की घोषणा की।

कार्यक्रम में ये प्रमुख जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित

इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से महापौर अरविंद राणा, उपमहापौर अविनाश यादव, नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष सह वार्ड 06 के पार्षद रिंकू वर्मा, नगर पूर्वी विधायक प्रतिनिधि पंडल यादव, वार्ड 08 की पार्षद अनिता गुप्ता, वार्ड 09 के पार्षद वैजनाथ राम, वार्ड 10 की पार्षद पाकिजा खातून, पार्षद दीप रंजन, विजय प्रसाद, अनिल कुमार, भाजपा नेता नरेंद्र गुप्ता, अधिवक्ता विमल गुप्ता, सुरेश प्रसाद, कोर्रा दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष कुमूद गुप्ता, जयंत गुप्ता, भोला पासवान, सदर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष शिवपाल यादव, सदर पूर्वी मंडल अध्यक्ष अजीत कुशवाहा, रंजीत कुमार, उदय दांगी, दिलचंद गुप्ता, टिंकु कुमार, सुनील चौधरी, रमाशंकर कुमार, मुन्ना मोदी, नवीन कुमार, बबिता कुमारी, संगीता दांगी एवं प्रकाश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972