-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!
Ethanol Blended Petrol Mileage Issue लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Ethanol Blended Petrol Mileage Issue लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Questions Raised on Ethanol Blended Petrol: Mileage Drops Alleged Abhishek Kumar

 

इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर उठे सवाल: माइलेज आधा घटने और इंजन से आवाज आने का आरोप, समाजसेवी अभिषेक कुमार ने की जांच की मांग

हजारीबाग: देश भर में पेट्रोल में इथेनॉल के बढ़ते मिश्रण को लेकर अब स्थानीय स्तर पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। समाज सेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (E20) के इस्तेमाल से वाहनों के माइलेज में भारी गिरावट और इंजन पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को लेकर अपनी तीखी नाराजगी व्यक्त की है।

Ethanol Blended Petrol Issue: इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से आधा हुआ माइलेज? Abhishek Kumar ने उठाये सवाल!

​"22 किमी का माइलेज घटकर 10–12 किमी हुआ"

​अभिषेक कुमार ने अपना व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए दावा किया कि पहले उनकी गाड़ी लगभग 22 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती थी। वहीं, वर्तमान में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के इस्तेमाल से गाड़ी का माइलेज घटकर महज 10 से 12 किलोमीटर प्रति लीटर ही रह गया है।

​इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस पेट्रोल के इस्तेमाल से वाहन के इंजन की परफॉरमेंस प्रभावित हो रही है और इंजन से पहले की तुलना में अधिक आवाज आने लगी है, जिससे वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

​केंद्र व राज्य सरकार से पारदर्शी जांच और कार्रवाई की मांग

​मामले की गंभीरता को देखते हुए अभिषेक कुमार ने केंद्र सरकार से इस पूरे विषय पर पारदर्शी और निष्पक्ष जांच कराने तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का प्राथमिकता से संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट करने और जवाब देने का आग्रह किया है।

​इसके अलावा उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री कार्यालय (झारखंड) तथा उपायुक्त हजारीबाग से अपील की है कि आम जनता की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएं और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जाए।

ईश्वर पढ़ें: हजारीबाग: छुट्टी पर आए वायु सेना के जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, NHI की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972