-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!
Homeguard Bahali Fraud Hazaribagh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Homeguard Bahali Fraud Hazaribagh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हजारीबाग: होमगार्ड भर्ती में दलालों के झांसे में न आएं अभ्यर्थी, पैसे मांगने वालों पर होगी सीधी जेल की कार्रवाई

 

होमगार्ड बहाली के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह से सावधान रहे अभ्यर्थी, जिला प्रशासन ने जारी की कड़ी चेतावनी

हजारीबाग। हजारीबाग जिला प्रशासन के संज्ञान में कुछ ऐसे मामले आए हैं, जिनमें असामाजिक तत्वों और बिचौलियों द्वारा होमगार्ड बहाली कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से पैसे ऐंठने की कोशिश की जा रही है। ऐसे लोग अभ्यर्थियों को नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर अवैध रूप से धन की मांग कर रहे हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों और आम नागरिकों को सतर्क एवं सावधान रहने की अपील की है।

Hazaribagh District Administration notice warning candidate against homeguard recruitment fraud

'बहाली में दलालों की कोई भूमिका नहीं, बहकावे में न आएं अभ्यर्थी'

​जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि होमगार्ड बहाली प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और नियमानुसार आयोजित की जा रही है। इसमें किसी भी प्रकार के अनुचित प्रभाव, पैसे के लेन-देन या बिचौलिए की कोई भूमिका नहीं है। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे किसी भी व्यक्ति के झांसे में आकर पैसे का भुगतान बिल्कुल न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

ठगी की शिकायत के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

​प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति होमगार्ड बहाली कराने के नाम पर पैसे की मांग करता है या किसी प्रकार का प्रलोभन देता है, तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

  • जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष नंबर: 80025 29349
  • ​अभ्यर्थी इसकी सूचना निकटतम थाना या सीधे जिला प्रशासन को भी दे सकते हैं।

ठगों और दलालों पर होगी कठोरतम कानूनी कार्रवाई

​जिला प्रशासन ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि बहाली के नाम पर अवैध रूप से धन की मांग करने, अभ्यर्थियों को ठगने या बहाली प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source of Information: सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय (IPRD), समाहरणालय भवन, ह ​जिला प्रशासन ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि बहाली के नाम पर अवैध रूप से धन की मांग करने, अभ्यर्थियों को ठगने या बहाली प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जारीबाग (प्रेस विज्ञप्ति संख्या: 518/10.08.2026)


© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972