-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!
Salgawa Katkamdag लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Salgawa Katkamdag लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हजारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल ने सलगांवा में बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, बेटियों को उपहार भेंट कर पेश की सामाजिक सौहार्द की मिसाल

हजारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल ने सलगांवा में बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, बेटियों को उपहार भेंट कर पेश की सामाजिक सौहार्द की मिसाल

कटकमदाग में धूमधाम से मनी डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती; सांसद ने युवाओं को दिया 'शिक्षित बनो-संगठित रहो' का संदेश, विधायक निधि से हुए सौंदर्यीकरण को सराहा।

हजारीबाग (कटकमदाग): भारतीय संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने कटकमदाग प्रखंड के सलगावां ग्राम पंचायत का दौरा किया। यहाँ आयोजित भव्य कार्यक्रम में उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए समता व न्याय के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

Katkandag me saansat manish jaishwal.

ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

सांसद मनीष जायसवाल के सलगावां पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थानीय तालाब के निकट स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया था। इस दौरान पूरा क्षेत्र 'बाबा साहेब अमर रहें' और 'जय भीम' के नारों से गुंजायमान रहा।

Sabha ko sambodhit karte manish jaishwal

सौंदर्यीकरण पर जताई प्रसन्नता

जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने भावुक होकर अपने विधायक कार्यकाल को याद किया। उन्होंने कहा, "आज इस प्रतिमा स्थल को इतना भव्य और सुंदर देखकर मन को बहुत संतोष मिल रहा है। मुझे गर्व है कि मेरे सदर विधायक कार्यकाल के दौरान ही विधायक निधि से इस स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण हुआ था। यह स्थल अब न केवल एक स्मारक है, बल्कि सामाजिक चेतना का केंद्र बन गया है।"

युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

सांसद ने युवाओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के मूल मंत्र 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' की महत्ता समझाई। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार हमें केवल अधिकार ही नहीं सिखाते, बल्कि राष्ट्र निर्माण में हमारी जिम्मेदारी का भी बोध कराते हैं। उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ समाज के उत्थान के लिए सक्रिय रहने की अपील की।

बेटियों को दिया शादी का उपहार

कार्यक्रम में सांसद का एक मानवीय और संवेदनशील पक्ष भी देखने को मिला। उन्होंने ग्राम सलगावां की पांच बेटियों को उनकी शादी से पूर्व सुंदर लहंगे भेंट किए। सांसद ने बेटियों को सुखद वैवाहिक जीवन की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बेटियों की खुशियों में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

मौके पर रहे कई गणमान्य उपस्थित

इस गरिमामय कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नु गोप, वरिष्ठ नेता के.पी. ओझा, सांसद प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, मिथिलेश यादव, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष इन्द्रनारायण कुशवाहा सहित भारी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972