-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
Editor: Naresh Prasad Soni
Follow Us: Facebook YouTube Instagram Twitter

डेढ़ दशक का इंतजार खत्म, सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर चौपारण फ्लाईओवर निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

0

डेढ़ दशक का इंतजार खत्म, सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर चौपारण फ्लाईओवर निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

हजारीबाग। विकास की बाट जोह रहे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लिए शनिवार का दिन नई उम्मीद लेकर आया। जीटी रोड स्थित एनएच-2 पर चौपारण


से गोरहर सिक्स लेन परियोजना के तहत वर्षों से लंबित चौपारण-बरकट्ठा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अब आधिकारिक रूप से पुनः आरंभ हो गया है। यह उपलब्धि स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल के पिछले डेढ़ वर्षों के अनवरत संघर्ष और केंद्रीय स्तर पर की गई सतत पैरवी का सुखद परिणाम है।

विगत बारह वर्षों से अधर में लटकी इस महत्वाकांक्षी परियोजना ने स्थानीय जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रखा था। निर्माण कार्य ठप होने के कारण उड़ती धूल, जगह-जगह जलभराव और जर्जर सड़कों ने आम नागरिकों का जीना मुहाल कर दिया था। इसके साथ ही, आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाएं क्षेत्र में एक गंभीर चिंता का विषय बनी हुई थीं। स्थानीय प्रशासन स्तर पर जब कोई ठोस समाधान नहीं निकला, तो सांसद मनीष जायसवाल ने इस मुद्दे को अपनी प्राथमिकता सूची में शामिल किया। उन्होंने इस गंभीर समस्या को सीधे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के उच्चाधिकारियों के समक्ष पुरजोर तरीके से रखा।

सांसद द्वारा वस्तुस्थिति की गंभीरता और जनता की पीड़ा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के बाद केंद्रीय मंत्रालय ने इस पर त्वरित संज्ञान लिया। इसी के फलस्वरूप अब फ्लाईओवर निर्माण ने पुनः गति पकड़ ली है और शेष बचे कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस फ्लाईओवर के पूर्ण होने से न केवल लाखों यात्रियों को सुगम यातायात की सुविधा प्राप्त होगी, बल्कि स्थानीय निवासियों को प्रदूषण, जाम और दुर्घटनाओं के भय से भी स्थाई मुक्ति मिल सकेगी। सांसद मनीष जायसवाल ने इसे विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रमाण बताते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए उनका यह प्रयास भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972