भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर हजारीबाग में उत्सव: सांसद मनीष जायसवाल और जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने फहराया ध्वज, पूर्व DSP शशि लता भाजपा में शामिल
हजारीबाग सांसद कार्यालय और विधायक कार्यालय में आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम, 'गांव चलो-बस्ती चलो' अभियान के जरिए संगठन को मजबूत करने का शंखनाद। का
नरेश सोनी प्रधान सम्पादक (न्यूज़ प्रहरी)
हजारीबाग:
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर आज हजारीबाग में उत्साह का माहौल रहा। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद मनीष जायसवाल के सेवा कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय करोड़ों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, निष्ठा और सेवा भाव को दिया।
![]() |
| BJP Foundation Day celebration Hazaribagh MP Manish Jaiswal and Shashi Lata joining BJP |
संगठन की मजबूती के लिए 'गांव चलो' अभियान
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए उन महापुरुषों को नमन किया जिनके बलिदान से संगठन आज इस मुकाम पर है। उन्होंने घोषणा की कि संगठन की जड़ों को और अधिक मजबूत करने के लिए 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक 'गांव चलो, बस्ती चलो' व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।
![]() |
| वोBJP Foundation Day celebration Hazaribagh MP Manish Jaiswal and Shashi Lata joining BJP |
पूर्व DSP शशि लता ने ग्रहण की सदस्यता
स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर रिटायर्ड डीएसपी श्रीमती शशि लता ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सांसद मनीष जायसवाल ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर पार्टी में स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करने के बाद श्रीमती शशि लता ने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर जनसेवा के संकल्प के साथ पूरे मन से कार्य करेंगी।
विधायक कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन
हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के कार्यालय में भी जिला इकाई द्वारा एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यहाँ जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुमन कुमार व जय नारायण प्रसाद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल मिश्रा, मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद सहित सैकड़ों वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments
Post a Comment