-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

हजारीबाग में मानवता की मिसाल: JPSC परीक्षार्थियों के लिए आधी रात को मसीहा बने सांसद प्रतिनिधि और डिप्टी मेयर

JPSC परीक्षा देने आए बोकारो के छात्रों की मदद के लिए सांसद प्रतिनिधि रंजन चौधरी और डिप्टी मेयर अविनाश यादव ने पेश की मानवता की मिसाल।
0

 हजारीबाग में मानवता की मिसाल: JPSC परीक्षार्थियों के लिए आधी रात को मसीहा बने सांसद प्रतिनिधि और डिप्टी मेयर

बोकारो से आए छात्रों को बस स्टैंड पर भटकता देख प्रशासन ने खोला आश्रय गृह, भीषण गर्मी में पंखों का भी किया इंतजाम।

JPSC परीक्षार्थियों की मदद के लिए आगे आए जनप्रतिनिधि

हजारीबाग: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त असैनिक सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 के दौरान शनिवार की रात हजारीबाग की सड़कों पर मानवता और तत्परता की एक प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। परीक्षा देने आए दूर-दराज के छात्रों की कठिनाइयों को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने न केवल उनके ठहरने की व्यवस्था की, बल्कि भीषण गर्मी में उन्हें हर संभव सुविधा प्रदान की।

JPSC परीक्षार्थियों की मदद के लिए आगे आए जनप्रतिनिधि

बोकारो से आए छात्रों को बसस्टैंड पर भटक रहे थे बोकारो के परीक्षार्थी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड के बोकारो जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शनिवार रात हजारीबाग पहुंचे थे। बस स्टैंड के समीप रुकने की उचित जगह न होने और होटलों में भारी भीड़ के कारण कई परीक्षार्थी आश्रय के अभाव में इधर-उधर भटकने को मजबूर थे। आधी रात के समय परीक्षार्थियों को परेशान देख स्थानीय दुकानदार मुन्ना कुमार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए इसकी सूचना तत्काल हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को दी।

सांसद प्रतिनिधि और डिप्टी मेयर की त्वरित कार्रवाई

सांसद प्रतिनिधि और डिप्टी मेयर की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को समझते हुए रंजन चौधरी ने तुरंत नगर निगम के डिप्टी मेयर अविनाश कुमार यादव से संपर्क साधा। सूचना मिलते ही दोनों प्रतिनिधि रात में ही बस स्टैंड पहुंचे। परीक्षार्थियों की समस्या को देखते हुए तत्काल नगर निगम के आश्रय गृह (Shelter Home) को खुलवाया गया, ताकि परीक्षार्थियों को सुरक्षित और आरामदायक स्थान मिल सके।

भीषण गर्मी में की गई पंखों की वैकल्पिक व्यवस्था

रात में एक और चुनौती सामने आई जब तकनीकी खराबी के कारण आश्रय गृह के पंखे नहीं चल सके। वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए छात्रों का वहां रुकना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में रंजन चौधरी ने पैराडाइज रिसॉर्ट के संचालक सोनू कुमार से सहयोग मांगा। सोनू कुमार के सहयोग से तुरंत स्टैंड फैन और अन्य उपकरणों की व्यवस्था की गई, जिसके बाद परीक्षार्थियों ने राहत की सांस ली।

डिप्टी मेयर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

इस दौरान नगर निगम के डिप्टी मेयर अविनाश कुमार यादव ने स्वयं आश्रय गृह का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद छात्रों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि आश्रय गृह में जो भी तकनीकी कमियां हैं, उन्हें जल्द ही दूर किया जाएगा ताकि भविष्य में आने वाले यात्रियों और छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

छात्रों ने जताया आभार

इस त्वरित सहायता से अभिभूत होकर बोकारो से आए परीक्षार्थियों ने रंजन चौधरी, अविनाश यादव और स्थानीय सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। छात्रों का कहना था कि अनजान शहर में इस तरह की मदद मिलना उनके मनोबल को बढ़ाने वाला है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972