-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

हेमंत सरकार की बिजली नीति के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, विधायक मनोज यादव ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

हजारीबाग में बिजली संकट व गलत बिलिंग के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन। विधायक मनोज यादव ने कहा- सुधार न हुआ तो होगा उग्र आंदोलन। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
0

हेमंत सरकार की बिजली नीति के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, विधायक मनोज यादव ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

बिजली की भारी कटौती, जर्जर तार और पोस्टपेड मीटर की मनमानी बिलिंग को लेकर जीएम कार्यालय पर भाजपा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन।

हजारीबाग (झारखंड): झारखंड में गहराते बिजली संकट और बिजली विभाग की कथित मनमानी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को हजारीबाग जिला इकाई द्वारा बिजली विभाग के महाप्रबंधक (GM) और अधीक्षण अभियंता के कार्यालय के समक्ष विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व बरही के लोकप्रिय विधायक और संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री  मनोज कुमार यादव ने किया।

BJP barhi विधायक मनोज यादव ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

पैदल मार्च से गूंजा हजारीबाग

कार्यक्रम की शुरुआत उत्सव हॉल, सेंट जेवियर स्कूल के समीप से हुई, जहाँ से भाजपा कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा शुरू की। गगनभेदी नारों के साथ यह जुलूस डिस्ट्रिक्ट मोड और जैन पेट्रोल पंप होते हुए बिजली विभाग के अंचल कार्यालय पहुंचा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने वर्तमान हेमंत सरकार की ऊर्जा नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बिजली की भारी कटौती, जर्जर तार और पोस्टपेड मीटर की मनमानी बिलिंग को लेकर जीएम कार्यालय पर भाजपा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन।

विधायक मनोज यादव का तीखा हमला

सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक मनोज यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा:

"हेमंत सरकार बिजली की लचर व्यवस्था में तत्काल सुधार करे। यदि बढ़ी हुई बिजली दरों को वापस नहीं लिया गया और 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हुई, तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी। यह तो केवल शुरुआत है, सुधार न होने पर हम सड़कों पर उतरकर उग्र और धारदार आंदोलन करेंगे।"

मुख्य माँगें और सात सूत्री ज्ञापन

विधायक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षण अभियंता को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शनकारियों की मुख्य माँगें निम्नलिखित हैं:

बिजली की बढ़ी हुई दरों में तत्काल कटौती की जाए।

उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो।

पोस्टपेड मीटरों में हो रही मनमानी और गलत बिलिंग को तुरंत रोका जाए।

सड़कों और रिहायशी इलाकों में लटक रहे जर्जर तारों को बदला जाए ताकि दुर्घटनाएं न हों।

वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री जय नारायण प्रसाद द्वारा किया गया। सभा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक यादव, हरीश श्रीवास्तव, सुदेश चंद्रवंशी और दिनेश सिंह राठौड़ सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सर्वेश सिंह, रमेश ठाकुर, महेंद्र राम बिहारी, रामस्वरूप पासवान सहित मंडल अध्यक्षों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। जिला महामंत्री सह मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद ने बताया कि बिजली की समस्या आम जनता से जुड़ी है और भाजपा जनता के अधिकारों के लिए यह लड़ाई जारी रखेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972