-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

सांसद मनीष जायसवाल का कटकमसांडी में 'जनसंवाद': दुख में बने सहारा, विकास और बेटियों की खुशियों के लिए बढ़ाया हाथ

0

सांसद मनीष जायसवाल का कटकमसांडी में 'जनसंवाद': दुख में बने सहारा, विकास और बेटियों की खुशियों के लिए बढ़ाया हाथ

पाँच पंचायतों के तूफानी दौरे के दौरान शोकाकुल परिवारों को बंधाया ढांढस, मंदिर जीर्णोद्धार और लहंगा वितरण अभियान से जीता ग्रामीणों का दिल।

नरेश सोनी प्रधान सम्पादक न्यूज़ प्रहरी।

कटकमसांडी (हजारीबाग): हजारीबाग के लोकप्रिय सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी प्रखंड का सघन दौरा किया। 'जनसेवा ही जीवन का ध्येय' के संकल्प के साथ निकले सांसद ने क्षेत्र की पाँच पंचायतों का भ्रमण कर न केवल जनसमस्याओं का जायजा लिया, बल्कि जनता के सुख-दुख में एक परिवार के सदस्य की भांति शामिल होकर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया।
सांसद मनीष जायसवाल कटकमसांडी दौरे के दौरान शोकाकुल परिजनों और ग्रामीणों से संवाद करते हुए।

पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछने पहुंचे सांसद

सांसद के दौरे की शुरुआत ग्राम पंचायत डांड से हुई। यहाँ सड़क दुर्घटना में असमय काल कवलित हुए उमेश यादव के परिजनों से मिलकर मनीष जायसवाल भावुक हो उठे। मृतक के मासूम बच्चों और आर्थिक संकट को देखते हुए उन्होंने मौके पर ही अंचल अधिकारी (CO) अनिल कुमार गुप्ता को सरकारी लाभ और त्वरित सहायता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने लुपुंग, जैलमा और गदोखर गांव जाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी और परिजनों को हिम्मत बंधाई।

बेटियों की विदाई और आस्था का सम्मान

सांसद लहंगा वितरण अभियान के तहत मनीष जायसवाल ने डांड, बरगड्डा और गदोखर की 7 जरूरतमंद बहनों को उनकी शादी से पूर्व लहंगा भेंट किया। उन्होंने कहा कि बेटियों की खुशी में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। वहीं, बरगड्डा में नवनिर्मित शिव मंदिर के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने मंदिर में गेट और ग्रिल लगवाने का भरोसा देकर आस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

बारिश भी नहीं रोक सकी जनसेवा का जज्बा

लुपुंग पंचायत पहुंचने पर भारी बारिश के बावजूद ग्रामीणों का उत्साह चरम पर था। कुम्हार टोला में ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए सांसद ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा, "जनता की सेवा ही मेरा धर्म है और हर परिस्थिति में मैं अपने क्षेत्र की जनता के साथ खड़ा रहूंगा।"

इस अवसर पर जिला सांसद सह-प्रतिनिधि जीवन मेहता, सदर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, भाजपा मंडल अध्यक्षों सहित भारी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972