-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

सांसद मनीष जायसवाल ने पेश की मानवता की मिसाल: लकवाग्रस्त उपेंद्र पांडेय को मिली बैटरी चालित ट्राई-साइकिल

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने पदमा के दिव्यांग उपेंद्र पांडेय को बैटरी चालित ट्राई-साइकिल भेंट की। अब लकवाग्रस्त उपेंद्र हुए आत्मनिर्भर।
0

सांसद मनीष जायसवाल ने पेश की मानवता की मिसाल: लकवाग्रस्त उपेंद्र पांडेय को मिली बैटरी चालित ट्राई-साइकिल

कटकमसांडी के सघन दौरे के बाद भी नहीं थमी सेवा की रफ्तार; अब स्वावलंबन की राह पर चलेंगे पदमा के दिव्यांग उपेंद्र

नरेश सोनी प्रधान सम्पादक न्यूज़ प्रहरी।

हजारीबाग: "राजनीति मेरे लिए केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के आंसू पोंछने का जरिया है।" इन शब्दों के साथ हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने एक बार फिर अपनी सेवाभावी छवि को धरातल पर उतारा है। कटकमसांडी प्रखंड के तूफानी दौरे और कई शोकाकुल परिवारों से मिलने के बाद, थकान को दरकिनार कर सांसद ने पदमा के ग्राम सरैया निवासी उपेंद्र पांडेय की जिंदगी में नई उम्मीद का संचार किया।

सांसद मनीष जायसवाल दिव्यांग उपेंद्र पांडेय को बैटरी ट्राई-साइकिल भेंट करते हुए

बीमारी ने छीनी थी रफ्तार, सांसद बने सहारा

पदमा प्रखंड के ग्राम सरैया निवासी उपेंद्र पांडेय पिछले कुछ समय से पैरालिसिस (लकवा) की चपेट में आने के कारण चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ हो गए थे। शारीरिक अक्षमता के कारण उनका जीवन घर की चारदीवारी तक सिमट कर रह गया था। उपेंद्र की इस बेबसी की जानकारी मिलते ही सांसद मनीष जायसवाल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें बैटरी चालित आधुनिक ट्राई-साइकिल उपलब्ध कराई।

चेहरे पर लौटी मुस्कान

जैसे ही उपेंद्र पांडेय को बैटरी संचालित ट्राई-साइकिल की चाबी सौंपी गई, उनकी आंखों में चमक और चेहरे पर मुस्कान तैर गई। अब वे अपनी दैनिक जरूरतों के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहेंगे। सांसद ने इस अवसर पर कहा कि किसी की शारीरिक अक्षमता को पूरी तरह खत्म करना हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन आधुनिक संसाधनों से उनके संघर्ष को कम करना हमारा कर्तव्य है।

मौके पर कई गणमान्य रहे मौजूद

इस सेवा कार्य के दौरान सांसद सेवा कार्यालय में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मिश्रा, अजय साहू, पदमा प्रखंड प्रतिनिधि अजय मेहता, उप प्रमुख सत्येंद्र राणा, महेंद्र पांडेय और मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित कई स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972