-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

उपायुक्त का बड़कागांव-केरेडारी में औचक निरीक्षण: जर्जर भवनों को ध्वस्त करने का निर्देश, बिरहोर समुदाय के विस्थापन पर एनटीपीसी के साथ होगी बैठक

उपायुक्त हेमंत सती ने बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जनगणना प्रशिक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं और बिरहोर समुदाय की समस्याओं का
0

उपायुक्त का बड़कागांव-केरेडारी में औचक निरीक्षण: जर्जर भवनों को ध्वस्त करने का निर्देश, बिरहोर समुदाय के विस्थापन पर एनटीपीसी के साथ होगी बैठक

जनगणना प्रगणकों से पूछे सवाल; सीएचसी में नई एंबुलेंस का आश्वासन और केरेडारी में जर्जर सड़क के जीर्णोद्धार का दिया निर्देश।

हजारीबाग/बड़कागांव। जिले के उपायुक्त हेमन्त सती शनिवार को पूरी तरह 'एक्शन मोड' में नजर आए। उन्होंने बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि जनसुविधाओं और कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Hazaribagh Upaukt Hemant Sati


जनगणना कार्य: प्रगणकों से पूछे सवाल


बड़कागांव में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने स्वयं प्रगणकों और पर्यवेक्षकों से प्रक्रिया से संबंधित सवाल पूछे। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रगणक कम से कम पांच घरों की गणना कर प्रक्रिया को अच्छी तरह समझ लें। उन्होंने जनगणना को अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य बताते हुए इसे पूरी गंभीरता से पूरा करने को कहा।

प्रशासनिक सुधार और नए भवन का निर्माण


प्रखंड परिसर के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पुराने और जर्जर भवनों को तुरंत ध्वस्त करने का आदेश दिया। उन्होंने भवन प्रमंडल से समन्वय कर नए भवनों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही, मंगलवार और शुक्रवार को जन समस्याओं के समाधान हेतु कर्मियों की अनिवार्य उपस्थिति और चौकीदारों को पूर्ण वर्दी में रहने का कड़ा निर्देश दिया।

स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र: सीएचसी बड़कागांव के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने लेबर रूम और ओपीडी का जायजा लिया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) की मांग पर उन्होंने अस्पताल को जल्द ही एक नई एंबुलेंस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

पुस्तकालय संचालन: नवनिर्मित पुस्तकालय के बेहतर संचालन के लिए उन्होंने प्रबंधन समिति के गठन और आमसभा के जरिए पदाधिकारियों के चयन का निर्देश दिया।

बिरहोर समुदाय की समस्याओं का संज्ञान


भ्रमण के दौरान उपायुक्त पगार पंचायत के बिरहोर टोला भी पहुंचे। वहां 121 बिरहोर परिवारों की स्थिति देख उन्होंने कहा कि इनके विस्थापन के मुद्दे पर एनटीपीसी (NTPC) के साथ विशेष बैठक की जाएगी। उन्होंने एनटीपीसी अधिकारियों को आवास मरम्मत, नियमित स्प्रिंकलर (धूल नियंत्रण) और भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

केरेडारी में जर्जर सड़क और अभिलेखों पर नाराजगी


केरेडारी प्रखंड में उपायुक्त ने पहुंच मार्ग की जर्जर स्थिति को देखते हुए 15वें वित्त आयोग की राशि से सड़क निर्माण का निर्देश बीडीओ को दिया। कार्यालय के अभिलेखों (Records) के संधारण में कमी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और एक माह के भीतर सभी पंजियों को अपडेट करने का अल्टीमेटम दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972