-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

हजारीबाग में आईपीएल का रोमांच: 15 मई से शुरू होगा 'ओमेगा कप T-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट', विजेता को मिलेंगे ₹1.50 लाख

हजारीबाग के अन्नदा स्कूल मैदान में 15 से 25 मई तक ओमेगा कप T-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन। 16 टीमें लेंगी हिस्सा, विजेता को ₹1,50,000 का इनाम।
0

हजारीबाग में आईपीएल का रोमांच: 15 मई से शुरू होगा 'ओमेगा कप T-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट', विजेता को मिलेंगे ₹1.50 लाख

अन्नदा स्कूल मैदान में दूधिया रोशनी में चौके-छक्के बरसाएंगे खिलाड़ी; नशा उन्मूलन और युवा प्रतिभा को मंच देना आयोजन का मुख्य उद्देश्य।

हजारीबाग। शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आईपीएल की तर्ज पर हजारीबाग के अन्नदा स्कूल मैदान में ‘ओमेगा कप हजारीबाग T-10 प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। शनिवार को हजारीबाग प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने बताया कि यह महामुकाबला 15 मई से 25 मई तक चलेगा।
T-10 Press Conference

पुरस्कारों की बौछार और दिग्गज टीमें


टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी, जो लीग मैचों के माध्यम से फाइनल तक का सफर तय करेंगी।

विजेता टीम: ₹1,50,000 की नकद राशि, भव्य ट्रॉफी और मेडल।

उपविजेता टीम: ₹75,000 की पुरस्कार राशि और मेडल।

खास बात यह है कि इसमें हजारीबाग की स्थानीय टीमों के अलावा राजस्थान की 'हीलियस ग्रुप' और अहमदाबाद की 'आरके सन पावर' जैसी टीमें भी अपना जलवा बिखेरेंगी।

नशा उन्मूलन और सामाजिक सरोकार


आयोजक सह ओमेगा ग्रुप के फाउंडर शादाब अंसारी ने बताया कि इस टूर्नामेंट का आयोजन कंपनी के CSR फंड के तहत किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर कर खेलों से जोड़ना, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और स्थानीय प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच प्रदान करना है। टूर्नामेंट के लिए ₹5000 का रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया गया है।

दिग्गजों ने सराहा


पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से हजारीबाग की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि नाइट टूर्नामेंट से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

प्रेस वार्ता के दौरान झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता, अफरोज अख्तर, निजाम अंसारी, रेहान फजल, सामंत कुमार पांडे और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972