-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

कलयुगी बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेबस हुई 65 वर्षीय वृद्ध मां, दारू थाने में लगाई न्याय की गुहार

0

 कलयुगी बेटे-बहू की प्रताड़ना से बेबस हुई 65 वर्षीय वृद्ध मां, दारू थाने में लगाई न्याय की गुहार

पेंशन के पैसे छीनने और घर से निकालने की धमकी का आरोप; दाने-दाने को मोहताज बुजुर्ग मां पिछले दो दिनों से सत्तू पीकर काट रही है दिन।

नरेश सोनी प्रधान सम्पादक न्यूज़ प्रहरी।

हजारीबाग/दारू: समाज में रिश्तों की मर्यादा किस कदर तार-तार हो रही है, इसका एक हृदयविदारक मामला हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र से सामने आया है। एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला, सोहरन खातून ने अपने ही छोटे बेटे और बहू पर गंभीर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने इस संबंध में दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह  को आवेदन देकर सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

Daru Thana.

पेंशन के पैसे छीन लेते हैं बेटा और बहू

ग्राम डुमरा की रहने वाली खोहस खातून (पति- स्वर्गीय सफीक) ने बताया कि उनके दो बेटे थे, जिनमें से बड़े बेटे की मृत्यु हो चुकी है। अब उनका छोटा बेटा मंसूर अंसारी और बहू जैनब खातून उनके साथ लगातार गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। वृद्ध मां का आरोप है कि वे लोग न केवल उन्हें खाना-पीना देने से मना करते हैं, बल्कि उनकी पेंशन के पैसे भी जबरन छीन लेते हैं।

Diya Gaya Aawedan.

बेटी-दामाद के घर जाकर भी करते हैं हंगामा

प्रताड़ना से तंग आकर जब वृद्ध महिला अपनी बेटी के घर चली जाती है, तो बेटा और बहू वहां भी पहुंच जाते हैं। आरोप है कि वे वहां बेटी और दामाद के साथ गाली-गलौज करते हैं और मां को वापस ले आते हैं। कुछ दिन पहले भी ऐसा ही हुआ, लेकिन घर वापस आने के बाद स्थिति और भी खराब हो गई। पीड़िता ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से उन्हें खाना नहीं दिया गया है और वे केवल सत्तू पीकर जीवन गुजारने को मजबूर हैं।

जमीन के पैसे हड़पने और घर से निकालने की धमकी

प्राप्त दस्केतावेज के अनुसार, महिला ने जमीन बिक्री से मिले 71,000 रुपये छोटी बहू के पास रखे थे, जिसे अब वह वापस करने से साफ इनकार कर रही है। इसके साथ ही, उसे घर से बाहर निकाल देने की लगातार धमकियां दी जा रही हैं। थक-हारकर बुजुर्ग मां ने पुलिस से गुहार लगाई है कि मामले की जांच कर उन्हें उचित न्याय दिलाया जाए।

जब पीड़ित बुजुर्ग महिला से संपर्क कर जानकारी लिया तो बताई थाना प्रभारी द्वारा मेरे बेटे और बहू को बुलाकर समझा बुझाकर भेज दिया । 

और पढ़ें: DIG अंजनी कुमार झा ने कमान संभालते ही दिए कड़े निर्देश, नशा माफिया और संगठित अपराधियों पर होगा प्रहार

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972