-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

हजारीबाग पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': एक ही रात में 104 ठिकानों पर छापेमारी, 39 अपराधी गिरफ्तार और 65 वारंट निष्पादित

पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत 39 अपराधियों को गिरफ्तार किया और 65 वारंटों का निष्पादन किया। जिले के 104 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई।
0

हजारीबाग पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': एक ही रात में 104 ठिकानों पर छापेमारी, 39 अपराधी गिरफ्तार और 65 वारंट निष्पादित

एसपी के निर्देश पर जिले भर में चला विशेष समकालीन अभियान; 30 टीमों ने वारंटियों और फरार अभियुक्तों की नींद उड़ाई।

नरेश सोनी प्रधान सम्पादक न्यूज़ प्रहरी।

हजारीबाग। पुलिस अधीक्षक के कड़े रुख के बाद हजारीबाग पुलिस ने अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ जिले भर में बड़े पैमाने पर 'विशेष समकालीन अभियान' चलाया। 04 और 05 मई की दरमियानी रात पुलिस की 30 अलग-अलग टीमों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर फरार चल रहे अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ की।
Giraftaar Abhiukten.


30 टीमों ने 104 ठिकानों पर दी दबिश


इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में कुल 30 विशेष टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने वांछित अपराधियों के कुल 104 ठिकानों पर सघन छापेमारी की। अभियान में थाना रिजर्व गार्ड के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से शामिल किया गया था।

बड़ी सफलता: 39 गिरफ्तार, 65 वारंटों का हुआ निपटारा


छापेमारी के दौरान पुलिस ने विभिन्न कांडों में फरार चल रहे कुल 39 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके साथ ही, लंबे समय से लंबित कुल 65 वारंटों (वारंट, रिकॉल, जमानत और आत्मसमर्पण सहित) का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया।
इन थानों में रही सबसे ज्यादा सक्रियता

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार:


सदर थाना: 04 गिरफ्तारी
मुफस्सिल: 03 गिरफ्तारी और 03 वारंट निष्पादन
बड़कागांव: 01 गिरफ्तारी, 04 सत्यापन और 25 वारंट निष्पादन
विष्णुगढ़: 01 गिरफ्तारी और 12 वारंट निष्पादन

हजारीबाग पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972