-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

हजारीबाग लोक अदालत में ई-चालान मामलों का 'ऑन द स्पॉट' निपटारा: MVI बिरसु सिंह की मौजूदगी में 50 से अधिक मामलों का हुआ निष्पादन

0

हजारीबाग लोक अदालत में ई-चालान मामलों का 'ऑन द स्पॉट' निपटारा: MVI बिरसु सिंह की मौजूदगी में 50 से अधिक मामलों का हुआ निष्पादन

पेंडिंग ई-चालान से परेशान वाहन मालिकों को मिली बड़ी राहत; परिवहन विभाग के स्टॉल पर दिन भर रही भीड़।

हजारीबाग। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार शनिवार को हजारीबाग कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों के निपटारे हेतु विशेष बेंच बनाए गए थे।
Mvi 50 Mamle Nispadan

परिवहन विभाग के मामलों पर रहा फोकस


लोक अदालत में परिवहन कार्यालय से संबंधित ई-चालान (e-Challan) के मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु हजारीबाग के मोटर यान निरीक्षक (MVI) बिरसु सिंह को विशेष रूप से प्रतिनियुक्त किया गया था। वाहन मालिकों की सुविधा के लिए लगाए गए विशेष काउंटर पर सुबह से ही लोगों की भीड़ देखी गई।

50 से अधिक ई-चालान का हुआ निपटारा


प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोक अदालत के दौरान 50 से अधिक ई-चालान से संबंधित मामलों का आपसी सहमति और विधिक प्रक्रिया के तहत निष्पादन किया गया। कई वाहन मालिक जो लंबे समय से पेंडिंग चालान और कानूनी नोटिस से परेशान थे, उन्होंने इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने मामलों को सुलझाया।

MVI बिरसु सिंह ने दी जानकारी


मौके पर मौजूद मोटर यान निरीक्षक बिरसु सिंह ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लोगों को कानूनी पेचीदगियों से राहत दिलाना और लंबित मामलों के बोझ को कम करना है। उन्होंने वाहन मालिकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972