-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

हजारीबाग में 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान: नवाबगंज कन्या मध्य विद्यालय में बच्चों को दी गई अधिकारों की जानकारी

हजारीबाग में जिला विधिक सेवा प्राधिकार का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान। नवाबगंज स्कूल में बच्चों को बाल विवाह और भ्रूण हत्या के खिलाफ किया जागरूक।
0

 

हजारीबाग में 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान: नवाबगंज कन्या मध्य विद्यालय में बच्चों को दी गई अधिकारों की जानकारी

"प्रधान जिला न्यायाधीश धुर्व चंद्र मिश्रा के दिशानिर्देश और विधिक सेवा प्राधिकार सचिव रवि प्रकाश तिवारी की मॉनिटरिंग में चलाया जा रहा विशेष आउटरीच कार्यक्रम"— विशेष ब्यूरो रिपोर्ट

विधिक ब्यूरो, हजारीबाग:

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग के बैनर तले 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता सह आउटरीच कार्यक्रम के तहत सदर प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत कन्या मध्य विद्यालय नवाबगंज हजारीबाग में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग धुर्व चंद्र मिश्रा के दिशानिर्देश में चलाया गया।

hazaribagh mein 90 divasiya kanooni jagrukta abhiyan: nawabganj kanya madhya vidyalaya mein bachchon ko di gai adhikaron ki jankari.

अधिकार मित्र घर-घर और विद्यालयों में पहुंचा रहे कानून की जानकारी

​इस विशेष अभियान की मॉनिटरिंग जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रवि प्रकाश तिवारी स्वयं कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित अधिकार मित्रों द्वारा लोगों के घर-घर में तथा विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर कानून से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। नवाबगंज विद्यालय में पहुंचे बच्चों को विशेष रूप से बाल विवाह, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा एवं नशीले पदार्थों के सेवन के विरुद्ध विस्तार से जानकारी दी गई तथा इससे बचने के उपाय और कानूनी सुझाव भी बताए गए।

सभी 16 प्रखंडों की पंचायतों में लगातार 90 दिनों तक चलेगा अभियान

​बातचीत के क्रम में प्राधिकार सचिव रवि प्रकाश तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम झालसा के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है एवं यह लगातार 90 दिनों तक चलने वाला एक वृहद अभियान है। इस कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाने के लिए अधिकार मित्रों को समय-समय पर प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।

​यह अभियान हजारीबाग जिला अंतर्गत सभी 16 प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों को कानून एवं उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है ताकि हर व्यक्ति को ससमय न्याय मिल सके, क्योंकि न्याय पाना सभी का अधिकार है। कार्यक्रम में पारा लीगल वॉलिंटियर्स सहित सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित थे।

और पढ़ें:हजारीबाग में नशा मुक्ति अभियान के दूसरे दिन भारी जुटान: 5 एलईडी प्रचार रथों ने दर्जनों गांवों में किया मर्मस्पर्शी प्रचार, 20 प्रमुख जगहों पर हुआ नुक्कड़ नाटक

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972