-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

Daru Hazaribagh News: पुनाई पंचायत भवन में मुखिया अनिल कुमार देव ने फहराया तिरंगा, सांसद प्रतिनिधि विजय महतो भी रहे मौजूद

दारू प्रखंड के पुनाई पंचायत भवन में मुखिया अनिल कुमार देव ने ध्वजारोहण किया। सांसद प्रतिनिधि विजय महतो समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।
0

 

Daru: पुनाई पंचायत भवन में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस: मुखिया अनिल कुमार देव ने किया ध्वजारोहण; सांसद प्रतिनिधि विजय महतो समेत कई गणमान्य रहे मौजूद

हजारीबाग। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दारू प्रखंड अंतर्गत पुणे पंचायत भवन सचिवालय प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में किया गया। इस अवसर पर स्थानीय मुखिया अनिल कुमार देव ने आन-बान-शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने तिरंगे को सलामी दी तथा राष्ट्रगान के साथ भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाए।

पुनाइ पंचायत भवन दारू में ध्वजारोहण करते मुखिया अनिल कुमार देव व सांसद प्रतिनिधि विजय महतो


क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का दोहराया संकल्प

​ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात मुखिया अनिल कुमार देव ने उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही स्वतंत्रता दिवस का सच्चा संदेश है। उन्होंने पंचायत को आदर्श बनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित

​समारोह में मुख्य रूप से कोडरमा संसदीय क्षेत्र के दारू प्रखंड सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार महतो, रोजगार सेवक मनोज शर्मा तथा विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

​इसके अलावा कार्यक्रम में समाजसेवी दीपक कुमार देव, गोपाल कुमार देव, गौतम कुमार देव, रमेश सिंह, रणजीत सिंह, स्थानीय सबमर्सिबल कर्मी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

और पढ़ें: Daru: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, थाना प्रभारी ने गिनाए लाभ!

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972