शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर खतियानी परिवार ने व्यक्त किया गहरा शोक, दिवंगत खतियानी नेताओं की आत्मा की शांति के लिए रखा मौन
नरेश सोनी, प्रधान संपादक
हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी):
गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह राज्य के शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के 6 सितंबर को हुए आकस्मिक निधन पर खतियानी परिवार हजारीबाग ने गहरा शोक प्रकट किया है। सोमवार को आयोजित शोकसभा में उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की।
![]() |
| Khatiyani Parivar Hazaribagh members paying tribute to late Education Minister Sudivya Kumar Sonu in condolence meeting |
लगातार मंत्रियों के असामयिक निधन पर जताई चिंता
शोकसभा के दौरान सदस्यों ने मर्माहत स्वर में कहा कि झारखंड के प्रमुख खतियानी नेताओं और शिक्षा विभाग का नेतृत्व करने वाले मंत्रियों का असमय चले जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। पूर्व शिक्षा मंत्री टाइगर जगरनाथ महतो और रामदास सोरेन के बाद अब सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। उपस्थित सदस्यों ने चिंता जताते हुए कहा कि झारखंड के जनसरोकारों से जुड़े प्रखर नेतृत्व का इस प्रकार असमय जाना राज्य की पूरी व्यवस्था और खासकर शिक्षा जगत के लिए एक बड़ा आघात है।
खतियानी बेटों के योगदान को किया नमन
खतियानी परिवार के सदस्यों ने कहा कि झारखंड की माटी, भाषा, संस्कृति और जनआंदोलनों से उपजे इन खतियानी बेटों का राज्य निर्माण और जनसेवा में दिया गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने का धैर्य और संबल प्राप्त हो।
शोकसभा में ये सदस्य रहे उपस्थित
इस शोकसभा में मुख्य रूप से मोहम्मद हकीम, प्रेमचंद राम, अशोक राम, वीरेंद्र प्रसाद, हंजला हाशमी, महेश विश्वकर्मा, मोहम्मद आशिक, विजय मिश्रा, मोहम्मद फखरुद्दीन, मोहम्मद नसरुद्दीन, मजहर अंसारी, ग्यासउद्दीन अंसारी, सुनीता कश्यप, प्रदीप प्रसाद मेहता, असलम खान, मेघनाथ मेहता सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें