-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!
Daru Block लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Daru Block लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Hazaribagh News: दारू प्रखंड में मनरेगा नियमों को ताक पर रखकर JCB से कराया काम, 100 करोड़ के घोटाले में घिरे कई सफेदपोश और अधिकारी!

​🏛️ दारू: मनरेगा में 100 करोड़ से अधिक का महाघोटाला; पूर्व और वर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारियों के कार्यकाल में बिचौलियों और सफेदपोशों ने सरकारी राशि पर मारा डाका, जांच की मांग

दारू (हजारीबाग): प्रखंड क्षेत्र में विकास के नाम पर भेजी जाने वाली सरकारी राशि की लूट का एक ऐसा सनसनीखेज और संगठित मामला सामने आया है जिसने पूरे प्रशासनिक महकमे को हिलाकर रख दिया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 से लेकर 25-26 तक पूर्व और वर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारियों के नेतृत्व में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत लगभग 100 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया गया था। इस भारी-भरकम राशि को धरातल पर उतारने के बजाय प्रखंड के दलालों, बिचौलियों और सफेदपोशों के एक बड़े सिंडिकेट ने अवैध तरीके से सरकारी खजाने में सेंधमारी कर दी। इस महाघोटाले की जड़ें इतनी गहरी हैं कि हर साल होने वाली वार्षिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) की टीमों को भी पैसों के दम पर तौलकर गुमराह कर दिया गया और धरातल पर बिना सही काम किए कागजों पर सब कुछ दुरुस्त दिखा दिया गया।

दारू: मनरेगा नियमों को ताक पर रखकर मजदूरों की जगह जेसीबी मशीनों से कराया जा रहा अवैध कार्य और कागजों पर संचालित फर्जी योजना का बोर्ड। (फोटो: न्यूज़ प्रहरी)

​🏬 एक ही डोभा और टीसीपी से बार-बार निकासी; फर्जी बागवानी और सरकारी बोर्ड के नाम पर मची खुली लूट

​खोजी पत्रकारिता के दौरान इस महाघोटाले के जो साक्ष्य और तस्वीरें सामने आई हैं, वे इस संगठित लूट की गवाही देने के लिए काफी हैं। प्रखंड में एक ही डोभा से अनेक बार अवैध तरीके से राशि की निकासी की गई और एक ही ट्रेंच कम बंडिंग (TCP) का बार-बार नवीनीकरण दिखाकर सरकारी पैसों का गबन किया गया। इसके अलावा फर्जी आम-बागवानी, पशु शेड, मिट्टी-मूरम सड़क निर्माण और कूप निर्माण जैसी लोक कल्याणकारी योजनाओं में जमकर फर्जीवाड़ा किया गया। धरातल पर काम की हकीकत बयां करती तस्वीरें में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह केवल योजना का बोर्ड टांगकर वित्तीय अनियमितता की गई है। योजनाओं के नाम पर सिर्फ औपचारिकता पूरी की गई है, जबकि मौके पर स्वीकृत प्राक्कलित राशि के अनुरूप कोई वास्तविक विकास कार्य नहीं हुआ।

दारू: मनरेगा नियमों को ताक पर रखकर मजदूरों की जगह जेसीबी मशीनों से कराया जा रहा अवैध कार्य और कागजों पर संचालित फर्जी योजना का बोर्ड। (फोटो: न्यूज़ प्रहरी)

🛑 मशीनों के अवैध इस्तेमाल से मजदूरों के हक पर डकैती; सेंट्रल टीम से जांच और रिकवरी की उठने लगी मांग

​मनरेगा अधिनियम के कड़े नियमों को ताक पर रखकर मानव श्रम की जगह भारी मशीनों (JCB) का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया गया, जिसने स्थानीय गरीब मजदूरों के हक पर सीधी डकैती डाली है। साक्ष्य के रूप में प्राप्त तस्वीरें में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह दिन के उजाले में प्रतिबंधित जेसीबी मशीनों से ट्रेंच और मिट्टी कटाई का काम कराया जा रहा था। इस पूरे भ्रष्टाचार के पीछे प्रखंड के एक बहुत बड़े दलाल और उसके गुर्गों की मुख्य भूमिका सामने आ रही है। बुद्धिजीवियों और स्थानीय ग्रामीणों ने अब इस मामले को लेकर सीधे केंद्र सरकार और राज्य के उच्चाधिकारियों का दरवाजा खटखटाने का मन बना लिया है। मांग की जा रही है कि वर्ष 2023-24 से 25-26 तक की सभी मनरेगा योजनाओं की जांच एक स्वतंत्र 'सेंट्रल टीम' की निगरानी में कराई जाए, लूट में संलिप्त सभी सफेदपोशों, दलालों और दोषी अधिकारियों पर नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर उन्हें पदों से निष्कासित किया जाए और गबन की गई पूरी राशि की रिकवरी कराई जाए ताकि प्रखंड में विकास कार्य पारदर्शी तरीके से हो सके।

और पढ़ें: Hazaribagh News: दारू में सरकारी किताबों के घोटाले की पोल खुली तो पत्रकारों को डराने का खेल! घिरे आरोपी ने थाने में दिया झूठा आवेदन, उठे कई सवाल!


हजारीबाग में सांसद मनीष जायसवाल की अनूठी पहल: जरूरतमंद बेटियों को भेंट किए शादी के लहंगे

हजारीबाग में सांसद मनीष जायसवाल की अनूठी पहल: जरूरतमंद बेटियों को भेंट किए शादी के लहंगे

दारू प्रखंड के सोंडीहा, रचंगा और कंजिया में जनप्रतिनिधियों ने सामाजिक सरोकार की पेश की मिसाल

हजारीबाग (झारखंड):

समाज में अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सहायता करना ही सच्ची मानवता है। इसी संकल्प को चरितार्थ करते हुए हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से दारू प्रखंड के विभिन्न गांवों में एक सराहनीय पहल की गई। प्रखंड के सोंडीहा, रचंगा एवं कंजिया गांवों में शादी योग्य और जरूरतमंद बेटियों के बीच लहंगों का वितरण किया गया। इस मानवीय प्रयास ने न केवल उन परिवारों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि सामाजिक सरोकार की एक नई मिसाल भी पेश की।

सांसद मनीष जायसवाल की ओर से दारू प्रखंड में बेटियों को लहंगा वितरण करते सांसद प्रतिनिधि और भाजपा नेता।

प्रमुख जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम का आयोजन भव्य तरीके से किया गया, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, सारथी अजीत कुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि रामचंद्र यादव, अध्यक्ष शंकर यादव एवं इंद्र पासवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से बेटियों को उपहार स्वरूप लहंगा प्रदान किया और उनके सुखद व उज्जवल दांपत्य जीवन की मंगलकामना की।

समर्पण और सेवा भाव की सराहना

कार्यक्रम की सफलता में सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनकी सक्रियता और व्यवस्था प्रबंधन की ग्रामीणों ने जमकर तारीफ की। बलदेव बाबू ने सुनिश्चित किया कि सहायता का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे।

वहीं, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की मदद करना ही संगठन और जनप्रतिनिधि का प्राथमिक धर्म है। ग्रामीणों ने कुशवाहा की संवेदनशीलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे हमेशा जन-समस्याओं के समाधान के लिए धरातल पर उपलब्ध रहते हैं।

ग्रामीणों में हर्ष का माहौल

इस पहल की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि अक्सर आर्थिक तंगी के कारण शादियों में छोटी-छोटी खुशियां अधूरी रह जाती हैं। ऐसे में सांसद की यह सोच समाज में एक सकारात्मक संदेश दे रही है। इस तरह के आयोजनों से जरूरतमंद परिवारों को संबल मिलता है और आपसी भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है।

Naresh Soni Editor in Chief - NEWS PRAHARI 

हजारीबाग: दारू प्रखंड में मवेशी चोरों का आतंक, गरीब किसान की दुधारू गाय चोरी; दाने-दाने को मोहताज हुआ परिवार

हजारीबाग: दारू प्रखंड में मवेशी चोरों का आतंक, गरीब किसान की दुधारू गाय चोरी; दाने-दाने को मोहताज हुआ परिवार

नरेश सोनी विशेष संवाददाता झारखंड भारत।
Photo pidit ka

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड अंतर्गत ग्राम पुनाई में मवेशी चोरों ने एक गरीब किसान की आजीविका पर गहरा प्रहार किया है। बीती रात चोरों ने वीरेंद्र यादव की एक गर्भवती गाय चुरा ली, जिसकी कीमत लगभग ₹50,000 से अधिक बताई जा रही है। इस घटना के बाद से किसान का परिवार सदमे में है और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है।

परिवार की जीविका का एकमात्र सहारा थी गाय

पीड़ित किसान वीरेंद्र यादव, पिता भुवनेश्वर यादव ने भावुक होते हुए बताया कि उनकी पूरी गृहस्थी इसी गाय पर टिकी थी। गाय 15-20 दिनों में बच्चा देने वाली थी, जिससे परिवार को दूध की बिक्री से अच्छी आय की उम्मीद थी। वीरेंद्र ने कहा, "हमारा पूरा घर, छोटे-छोटे बच्चे इसी गाय के भरोसे थे। अब हमारे पास आय का कोई दूसरा साधन नहीं बचा है।"

नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों पर संदेह

ग्रामीणों और पीड़ित के अनुसार, गांव के पास बने एक शेड में रात के समय नशेड़ियों और शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं असामाजिक तत्वों की मिलीभगत से इस चोरी को अंजाम दिया गया है। करीब दो-तीन महीने पहले भी गांव के एक कुएं से मोटर पंप की चोरी हुई थी, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्रशासन से मुआवजे और कार्रवाई की मांग

वीरेंद्र यादव ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की मांग की है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से अपील की है कि चोरों का जल्द पता लगाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि गाय बरामद नहीं होती है, तो उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972