-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!
Virendra Yadav Punai. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Virendra Yadav Punai. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हजारीबाग: दारू प्रखंड में मवेशी चोरों का आतंक, गरीब किसान की दुधारू गाय चोरी; दाने-दाने को मोहताज हुआ परिवार

हजारीबाग: दारू प्रखंड में मवेशी चोरों का आतंक, गरीब किसान की दुधारू गाय चोरी; दाने-दाने को मोहताज हुआ परिवार

नरेश सोनी विशेष संवाददाता झारखंड भारत।
Photo pidit ka

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के दारू प्रखंड अंतर्गत ग्राम पुनाई में मवेशी चोरों ने एक गरीब किसान की आजीविका पर गहरा प्रहार किया है। बीती रात चोरों ने वीरेंद्र यादव की एक गर्भवती गाय चुरा ली, जिसकी कीमत लगभग ₹50,000 से अधिक बताई जा रही है। इस घटना के बाद से किसान का परिवार सदमे में है और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है।

परिवार की जीविका का एकमात्र सहारा थी गाय

पीड़ित किसान वीरेंद्र यादव, पिता भुवनेश्वर यादव ने भावुक होते हुए बताया कि उनकी पूरी गृहस्थी इसी गाय पर टिकी थी। गाय 15-20 दिनों में बच्चा देने वाली थी, जिससे परिवार को दूध की बिक्री से अच्छी आय की उम्मीद थी। वीरेंद्र ने कहा, "हमारा पूरा घर, छोटे-छोटे बच्चे इसी गाय के भरोसे थे। अब हमारे पास आय का कोई दूसरा साधन नहीं बचा है।"

नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों पर संदेह

ग्रामीणों और पीड़ित के अनुसार, गांव के पास बने एक शेड में रात के समय नशेड़ियों और शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं असामाजिक तत्वों की मिलीभगत से इस चोरी को अंजाम दिया गया है। करीब दो-तीन महीने पहले भी गांव के एक कुएं से मोटर पंप की चोरी हुई थी, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्रशासन से मुआवजे और कार्रवाई की मांग

वीरेंद्र यादव ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर न्याय की मांग की है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से अपील की है कि चोरों का जल्द पता लगाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि गाय बरामद नहीं होती है, तो उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972