-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Showing posts with label Jila vidhik Seva Pradhikaran. Show all posts
Showing posts with label Jila vidhik Seva Pradhikaran. Show all posts

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस

जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनाया एक दिवसीय विश्व स्वास्थ्य दिवस 

HAZARIBAGH: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग के बैनर तले आज 7 अप्रैल 2026 को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग रंजीत कुमार के निर्देशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, हजारीबाग गौरव खुराना के देखरेख में चलाया गया।

Vidhik pradhikaran ek diwasoye vishv swasthya divas manate

इस पूरे कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से अधिकार मित्र दीपक कुमार, विकास कुमार पांडेय, अमित कुमार एवं उमाशंकर योगी के द्वारा संयुक्त रूप से लोगों को स्वस्थ रहने का मूल मंत्र दिया गया।

Sainkdon mahilayon ne laabh liya

 कार्यक्रम में बतलाया गया कि हम अक्सर अपनी व्यस्त जिंदगी में स्वास्थ को नजर अंदाज कर देते हैं लेकिन पहला सुख निरोगी काया वाली बातें हमें कभी नहीं भूलनी चाहिए, एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। केवल बीमारियों का ना होना ही स्वास्थ्य नहीं है बल्कि मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ होना ही असली स्वास्थ्य है, इसके लिए हमें 

पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए, योग एवं व्यायाम को अपने दिनचर्या बनाना चाहिए,अपने आसपास स्वच्छ रखना चाहिए, एवं मानसिक शांति के लिए ध्यान करनी चाहिए।

इस पूरे कार्यक्रम में सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाएं।

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972