-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

भारतीय किसान संघ ने हज़ारीबाग में भरी हुंकार, संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प, चार विशेष उप-समितियों का गठन

0

 

भारतीय किसान संघ ने हज़ारीबाग में भरी हुंकार,


संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प, चार विशेष उप-समितियों का गठन

हजारीबाग | शहर के किसान भवन में रविवार को भारतीय किसान संघ, हजारीबाग इकाई द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक सह एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संगठन की पकड़ को मजबूत करना और किसानों की आवाज को बुलंद करना रहा। बैठक में हजारीबाग जिला कमिटी के अलावा विभिन्न प्रखंड कमेटियों के पदाधिकारी और जागरूक किसानों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संघ का विस्तार अब केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे गांव और प्रखंड स्तर पर भी सशक्त बनाया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया कि किसानों को जागरूक करने और उन्हें संघ की विचारधारा से जोड़ने के लिए अब विशेष अभियान चलाया जाएगा।

​कार्यशाला के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए एक ठोस रणनीति तैयार की गई। इसी क्रम में गांव और प्रखंड स्तर पर कमिटी के पुनर्गठन और विस्तार के लिए तत्काल प्रभाव से चार उप-समितियों का गठन किया गया है। ये उप-समितियां अलग-अलग प्रखंडों का दौरा करेंगी और वहां स्थानीय किसानों के साथ संवाद स्थापित कर नई कमिटियों का गठन करेंगी। आज की इस बैठक में हजारीबाग जिले के आठ प्रमुख प्रखंडों जिनमें सदर, दारू, कटकमदाग, कटकमसांडी, बड़कागांव, इचाक, चौपारण और बरकट्ठा शामिल हैं, के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संगठन के विस्तार में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

​बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बिहार के प्रदेश अध्यक्ष श्री सर्वजीत जी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड एवं बिहार के संगठन प्रभारी हेमराज जी और झारखंड प्रदेश के संगठन मंत्री अचल जी ने भी अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय वर्मा ने भी संगठन की मजबूती पर बल दिया। अतिथियों ने कहा कि जब तक किसान संगठित नहीं होगा, तब तक उसकी समस्याओं का समाधान संभव नहीं है, इसलिए हर गांव से किसानों को जोड़ना अनिवार्य है।

​इस महत्वपूर्ण आयोजन में जिला अध्यक्ष अनूप ठाकुर, जिला मंत्री गणेश प्रसाद और जिला कोषाध्यक्ष बिरेंद्र मेहता ने भी अपने विचार साझा किए। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रनारायण कुशवाहा, मुखिया दिनेश प्रसाद, सीता राम मेहता, चेतलाल यादव, प्रयाग राम, कोलेश्वर प्रसाद, विशाल नीरज, सोनू कुमार, केदार यादव, अशोक प्रसाद, सीताराम कुशवाहा, ठाकुर प्रसाद, राजेश साव और अशोक प्रजापति सहित दर्जनों किसान और पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने अंत में सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया और नवगठित उप-समितियों को उनके दायित्वों के प्रति शुभकामनाएं दीं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972