-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
Editor: Naresh Prasad Soni
Follow Us: Facebook YouTube Instagram Twitter

हजारीबाग में डाक विभाग का शक्ति प्रदर्शन- भव्य ‘डाक महामेला’ में बरसीं सरकारी योजनाएं, वित्तीय समावेशन और सुरक्षा पर जोर

हजारीबाग में डाक विभाग द्वारा भव्य डाक महामेला का आयोजन किया गया। डाक निदेशक राम विलास चौधरी ने योजनाओं की जानकारी दी। 18 फरवरी को डाक जीवन बीमा का वि
0

 हजारीबाग:

डिजिटल होती दुनिया में भी भारतीय डाक विभाग की विश्वसनीयता और उसकी पहुंच आज भी अद्वितीय है। इसी विश्वास को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से हजारीबाग डाक प्रमंडल द्वारा स्थानीय पैराडाइम रिसॉर्ट में एक भव्य 'डाक महामेला' का आयोजन किया गया। डाक अधीक्षक श्री निरंजन कुमार के कुशल नेतृत्व और निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम ने वित्तीय साक्षरता और निवेश जागरूकता की एक नई मिसाल पेश की।

  1. ​"हजारीबाग के पैराडाइम रिसॉर्ट में दीप प्रज्वलित कर ‘डाक महामेला’ का विधिवत शुभारंभ करते मुख्य अतिथि डाक निदेशक  राम विलास चौधरी एवं अन्य गणमान्य।"

​इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखण्ड परिमंडल के डाक निदेशक (मुख्यालय) राम विलास चौधरी ने शिरकत की। वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर झारखण्ड परिमंडल के उप मंडलीय प्रबंधक (डाक जीवन बीमा) श्री अमित कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मिस श्वेता कुमारी और मिस रोज कुमारी ने अपनी वाकपटुता से बहुत ही कुशलतापूर्वक किया।

अंत्योदय के लक्ष्य को साधता डाक विभाग

"डाक महामेला में उमड़ा जनसैलाब। सैकड़ों डाककर्मियों और नागरिकों ने सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली।"

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री राम विलास चौधरी ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के इस क्रांतिकारी युग में भी डाक विभाग अपनी जड़ों से जुड़ा है। विभाग 'अंत्योदय' की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार के वित्तीय समावेशन (Financial Inclusion) के विजन को साकार करने में लघु बचत योजनाएं और आईपीपीबी (IPPB) एक मजबूत स्तंभ साबित हो रही हैं।

18 फरवरी को चलेगा विशेष महाअभियान

विशिष्ट अतिथि अमित कुमार ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि आगामी 18 फरवरी को डाक जीवन बीमा (PLI) के लिए एक वृहद विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य आम जनमानस को बीमा सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने तुलनात्मक रूप से समझाया कि डाक जीवन बीमा योजनाएं बाजार में मौजूद अन्य निजी कंपनियों की तुलना में 'कम प्रीमियम' पर 'अधिक बोनस' और सुरक्षा की गारंटी प्रदान करती हैं।

योजनाओं का गुलदस्ता और सम्मान समारोह

  1. "उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होते डाककर्मी। विभाग ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।"

डाक महामेला केवल भाषणों तक सीमित नहीं था, बल्कि यहाँ भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पूरा खाका जनता के सामने रखा गया। लोगों को डाक जीवन बीमा (PLI), ग्रामीण डाक जीवन बीमा (RPLI), और लघु बचत योजनाओं जैसे—एमआईएस (MIS), आरडी (RD), पीपीएफ (PPF), एनएससी (NSC), किसान विकास पत्र (KVP) और बेटियों के लिए वरदान मानी जाने वाली सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

​कार्यक्रम के दौरान कार्यकुशलता को प्रोत्साहन देते हुए वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मठ डाककर्मियों को मंच से पुरस्कृत भी किया गया, जिससे विभाग में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का माहौल बने।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस आयोजन को सफल बनाने में शिकायत निरीक्षक समीर मंडल, सहायक डाक अधीक्षक (केंद्रीय) ब्रजेश पासवान समेत कई अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर डाक निरीक्षक अशोक मंडल, ऋषिकांत सिंह, विकास रंजन, आशीष पांडेय, डाक सहायक संजय सहल, चन्दन कुमार, विक्रम कुमार, रिषु राज, रवि शंकर कुमार, निशीथ शेव, अभय लकड़ा, प्रियम राज, सुमित मोहन, पवन कुमार, अमृत टोप्पो, कुमार लोकेश, सुरेंद्र कुमार, नवरव मित्र, अभिषेक नंदी,  सुमंग डुंगडुग, बबीता यादव, मिस स्वेच्छा सिंह, मिस पूजा मुर्मू और डाक अधिदर्शक राजीव कश्यप सहित सैकड़ों की संख्या में डाककर्मी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972