-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

विधानसभा में गूंजा हजारीबाग की जर्जर सड़कों का मुद्दा विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल पर मंत्री ने दिया निर्माण का आश्वासन

झारखंड विधानसभा में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने जर्जर सड़कों व पुल-पुलियों का मुद्दा उठाया। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय ने शीघ्र निर्म
0

विधानसभा में गूंजा हजारीबाग की जर्जर सड़कों का मुद्दा विधायक प्रदीप प्रसाद की पहल पर मंत्री ने दिया निर्माण का आश्वासन

रांची/हजारीबाग:झारखंड विधानसभा के सत्र में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों और पुल-पुलियों का मुद्दा पूरी प्रमुखता और गंभीरता के साथ उठाया। उन्होंने सदन के पटल पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खराब सड़कों के कारण आम जनता को हो रही भारी परेशानियों, दुर्घटनाओं की बढ़ती आशंकाओं और विकास कार्यों में आ रही बाधाओं का तथ्यात्मक विवरण पेश किया।

"झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान हजारीबाग क्षेत्र की जर्जर सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण की मांग उठाते सदर विधायक प्रदीप प्रसाद।"

​विधायक ने सरकार से इस दिशा में शीघ्र और ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए कई महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की अनुशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से दारू प्रखंड के पेट्टो से लेकर विभिन्न मार्गों, झुमरा के कोंय जोन्हिया भाया सिवाने नदी और झुमरा डीपू से रामदेव खरिका तक पक्की सड़क निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया। इसके अतिरिक्त सदर प्रखंड, कटकमदाग और कटकमसांडी प्रखंड को मिलाकर कई दर्जन सड़कों और पुल-पुलियों के जीर्णोद्धार और नव-निर्माण की मांग सरकार के समक्ष रखी गई।

​सदन में अपनी बात रखते हुए विधायक प्रदीप प्रसाद ने स्पष्ट रूप से कहा कि लंबे समय से इन मार्गों की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। बुनियादी सुविधाओं के इस अभाव में विद्यार्थियों, किसानों और आम नागरिकों को रोजाना भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार को आईना दिखाते हुए कहा कि इस गंभीर विषय पर केवल गोलमटोल जवाब देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि जनता की सहूलियत के लिए जमीनी स्तर पर ठोस कार्य होना चाहिए। हजारीबाग का समुचित विकास और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

​विधायक की इस पुरजोर मांग और तथ्यात्मक तथ्यों पर राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने सदन में आश्वासन दिया कि संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। मंत्री ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में पंद्रह किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण और करोड़ों की लागत से बनने वाले पुल की स्वीकृति जल्द ही दी जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक निधि की राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे रुके हुए कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972