-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मेढ़कुरी खुर्द में ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, तौलने वाली मशीन भी बरामद

हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई। मेढ़कुरी खुर्द से 3.43 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार। पढ़ें पूरी खबर।
0

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मेढ़कुरी खुर्द में ब्राउन शुगर के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, तौलने वाली मशीन भी बरामद

नरेश सोनी विशेष संवाददाता झारखंड 

"हजारीबाग पुलिस की गिरफ्त में ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए तीन आरोपी और जब्त किया गया नशीला पदार्थ।"

हजारीबाग: जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। दारू थाना क्षेत्र के अंतर्गत बल बल धाम, मेढ़कुरी खुर्द के पास पुलिस ने छापेमारी कर तीन अपराधियों को प्रतिबंधित 'ब्राउन शुगर' के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से नशीले पदार्थ के अलावा नकदी और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन भी बरामद की गई है।

"Press Release"

गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विष्णुगढ़) श्री बैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। टीम जैसे ही बल बल धाम पहुंची, वहां नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। पुलिस को देख भाग रहे तीन आरोपियों को सशस्त्र बल ने खदेड़कर धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

1. चंदन कुमार मेहता (उम्र-मुंशी प्रसाद मेहता), ग्राम-घाघरा, थाना-दारू।

2. शान कुमार राज उर्फ चिकू (पिता-मनोज प्रसाद मेहता), निवासी-जमुआरी, थाना-ईचाक।

3. मनोज कुमार (पिता-नागेश्वर प्रसाद मेहता), निवासी-बुजर्गनानो, थाना-आंगो।

तलाशी में मिला आपत्तिजनक सामान

पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 3.43 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके साथ ही पुलिस ने ₹1900 नकद, दो डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और नशा करने में उपयोग किए जाने वाले मुड़े हुए नोट और बीड़ी के पैकेट जब्त किए हैं।

इस संदर्भ में दारू थाना में NDPS Act 1985 की विभिन्न धाराओं (21(b)/22(b)/27(a)/29) के तहत कांड संख्या 17/26 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस सफल अभियान में दारू थाना प्रभारी मो. ईकबाल हुसैन और अन्य पुलिस बल की अहम भूमिका रही।

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972