-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

हजारीबाग: अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिकों को किया गया जागरूक, DLSA सचिव ने कहा— "समान काम के लिए समान मजदूरी श्रमिकों का अधिकार"

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर हजारीबाग DLSA ने कोर्रा चौक पर विधिक जागरूकता शिविर लगाया। श्रमिकों को उनके अधिकारों, बीमा और टोल-फ्री नंबर 15100 की जानक
0

हजारीबाग: अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिकों को किया गया जागरूक, DLSA सचिव ने कहा— "समान काम के लिए समान मजदूरी श्रमिकों का अधिकार"

​कोर्रा चौक पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन; टोल-फ्री नंबर 15100 के जरिए त्वरित समाधान और 'श्रमिक कार्ड' के फायदों से कराया गया अवगत।

 हजारीबाग। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देशानुसार, अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), हजारीबाग के तत्वावधान में एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शहर के कोर्रा चौक के समीप आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व DLSA सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनके कानूनी अधिकारों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति सजग बनाना था।

DLSA

Antrasriye Mazdoor Diwas

टोल-फ्री नंबर 15100: समस्याओं का त्वरित समाधान

शिविर के दौरान सचिव डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने श्रमिकों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के टोल-फ्री नंबर 15100 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यदि किसी श्रमिक को मजदूरी, शोषण या अन्य कोई कानूनी समस्या है, तो वे इस नंबर पर कॉल कर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं, जिसका त्वरित समाधान किया जाएगा।

समान मजदूरी और बीमा सुरक्षा पर जोर

कार्यक्रम में मौजूद महिला और पुरुष श्रमिकों को संबोधित करते हुए बताया गया कि:

समान मजदूरी: कोई भी नियोजक लिंग (जेंडर) के आधार पर मजदूरी में भेदभाव नहीं कर सकता।

श्रमिक कार्ड और ईपीएफ: श्रमिक मित्र के माध्यम से 'श्रमिक कार्ड' बनवाने और ईपीएफ (EPF) खाता खोलने की प्रक्रिया समझाई गई।

सुरक्षा एवं बीमा: खतरनाक प्रकृति के कार्यों में लगे मजदूरों के लिए विशेष सुविधा और अनिवार्य बीमा (Insurance) के प्रावधानों की जानकारी दी गई।

योजनाओं का लाभ लेने की अपील

DLSA सचिव ने श्रमिकों से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए प्रखंड कार्यालय, नियोजन कार्यालय और श्रम कार्यालय से संपर्क कर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। इस दौरान उपस्थित श्रमिकों के बीच कानून से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सिविल कोर्ट कर्मी मंजीत कुमार, पियुष कुमार, छोटु राम सहित पारा लीगल वालेंटियर आदर्श गुरु, अमर सिंह यादव, प्रकाश कुमार और अभिषेक कुमार सहित अन्य की सक्रिय भूमिका रही। डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने अंत में दोहराया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्रमिकों को हर संभव विधिक सहायता प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972