-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
✥ Drag to Move
▶ WATCH
Editor: Naresh Prasad Soni
Follow Us: Facebook YouTube Instagram Twitter

हजारीबाग के बरही में बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में एक्सपायरी सरसों तेल जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

हजारीबाग के बरही में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा। भारी मात्रा में एक्सपायरी सरसों तेल जब्त और बिना लाइसेंस चल रहे व्यापार पर कानूनी शिकंजा।
0

हजारीबाग के बरही में बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में एक्सपायरी सरसों तेल जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप, चार ब्रांडों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए

नरेश सोनी प्रधान सम्पादक न्यूज़ प्रहरी।

हजारीबाग: जिले के बरही क्षेत्र में मिलावटखोरों और एक्सपायरी सामान बेचने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त  शशि प्रकाश सिंह और अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि जायसवाल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बरही स्थित 'माँ जगदम्बा ट्रेडिंग' में औचक निरीक्षण किया। इस छापेमारी में भारी मात्रा में एक्सपायरी सरसों तेल बरामद किया गया है।

एक्सपायरी सरसों तेल सीज़।

भारी मात्रा में एक्सपायरी तेल बरामद और सील

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोहम्मद मंजर हुसैन के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में 'चाचा राणा प्रताप' ब्रांड के 813 टीन और 'काला घोड़ा' सरसों तेल की 144 बोतलें एक्सपायरी पाई गईं। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन सभी उत्पादों को मौके पर ही जब्त कर सील कर दिया है।

विधिवत कार्रवाई करते।

बिना लाइसेंस के चल रहा था व्यापार

जांच के दौरान एक और गंभीर मामला सामने आया। संबंधित प्रतिष्ठान बिना किसी वैध खाद्य अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के संचालित किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में दुकानदार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

दुकान सीज़ किया गया।

इन ब्रांडों के सैंपल लैब भेजे गए

टीम ने गुणवत्ता की जांच के लिए चार प्रमुख ब्रांडों के नमूने लिए हैं:

चाचा राणा प्रताप सरसों तेल

फ्यूचर सरसों तेल

मुरली सरसों तेल

काला घोड़ा सरसों तेल

इन नमूनों को रासायनिक विश्लेषण के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला नामकुम (रांची) भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

No comments

Post a Comment

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972