-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!
Daru News लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Daru News लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

दारू के रामदेव खरिका में सांसद खेल महोत्सव का आगाज: सांसद मनीष जायसवाल ने किया नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन, 19 टीमें ले रहीं हिस्सा

Hazaribagh News: रामदेव खरिका में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, सांसद मनीष जायसवाल बोले- 'खेल अनुशासन और प्रतिभा निखारने का सबसे बेहतर माध्यम'

News Prahari, दारू/हजारीबाग: सांसद खेल महोत्सव के तहत दारू प्रखंड अंतर्गत रामदेव खरिका फुटबॉल मैदान में रविवार को 'नमो फुटबॉल टूर्नामेंट' का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया।

Hazaribagh MP Manish Jaiswal inaugurating Namo Football Tournament at Ramdev Kharika Daru News Prahari

​इस टूर्नामेंट में कुल 19 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन मैच के दौरान मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और स्थानीय खेलप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

खेल अनुशासन और प्रतिभा निखारने का सशक्त माध्यम: सांसद

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आपसी सहयोग और टीम भावना का विकास करता है। ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाले ऐसे खेल महोत्सवों से छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने आने का मंच मिलता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Hazaribagh MP Manish Jaiswal inaugurating Namo Football Tournament at Ramdev Kharika Daru News Prahari

कार्यक्रम में प्रमुख जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग रहे उपस्थित

समारोह में मुख्य रूप से दारू मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, टाटीझरिया मंडल अध्यक्ष कैलाश पति सिंह, दारू मंडल महामंत्री इंद्रदेव कुशवाहा, उपाध्यक्ष रामनारायण कुशवाहा, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, मंत्री विवेक कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण, किसान मोर्चा अध्यक्ष किशुन प्रसाद तथा युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास यादव मौजूद थे।

​इसके साथ ही खेल प्रभारी (लोकसभा) बंटी तिवारी, सांसद प्रतिनिधि (हजारीबाग विधानसभा) किशोरी राणा, सांसद प्रतिनिधि (सदर पूर्वी) कृष्णा मेहता, सांसद प्रतिनिधि (नगर पश्चिमी) लब्बू गुप्ता, विशेषांक वर्मा, सांसद प्रतिनिधि (टाटीझरिया) संतोष मंडल, जिला परिषद सदस्या (दारू) गीता देवी, रंजनीकांत चौधरी, परमेश्वर यादव, महेंद्र राम प्रसाद, आलोक राज, सुधीर कुमार, गोपाल प्रसाद सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

हजारीबाग: दारू थाना पुलिस की नशेड़ियों और अड़बाज़ों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कई हॉटस्पॉट पर छापेमारी।

हजारीबाग: दारू थाना पुलिस की नशेड़ियों और अड़बाज़ों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कई हॉटस्पॉट पर छापेमारी।

थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस ने शिशु विद्या मंदिर ग्राउंड सहित कई इलाकों में चलाया सघन अभियान, दो हिरासत में।

 हजारीबाग (दारू): जिले के दारू थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध और सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी की शिकायतों के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह रेस नजर आ रहा है। दारू थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र के विभिन्न चिन्हित 'हॉटस्पॉट' जगहों पर औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले, अड़बाज़ी करने वाले और हुड़दंगियों पर लगाम लगाना है।

हॉटस्पॉट' जगहों पर औचक छापेमारी की

विभिन्न मैदानों में पुलिस की दबिश

पुलिस द्वारा गठित विशेष टीम ने दारू थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में एक साथ छापेमारी की। इसमें मुख्य रूप से शिशु विद्या मंदिर के पीछे स्थित ग्राउंड, बसोबर ग्राउंड और हरली ग्राउंड शामिल थे। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि इन खाली मैदानों और सुनसान जगहों पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को असुरक्षा महसूस होती है।

शिशु विद्या मंदिर के पीछे स्थित ग्राउंड, बसोबर ग्राउंड और हरली ग्राउंड

P/A सिस्टम से दी गई चेतावनी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक संबोधन प्रणाली (P/A System) का उपयोग कर कड़ा संदेश दिया। पुलिस निरीक्षक (आंचल) मदन मुंडा और सशस्त्र बलों ने मैदानों में मौजूद लोगों को हिदायत दी कि किसी भी परिस्थिति में सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी या अड़बाज़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति हुड़दंग करते या कानून व्यवस्था बिगाड़ते पाया गया, तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दो संदिग्ध हिरासत में

इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को पकड़कर थाना लाया है। थाना प्रभारी इकबाल हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल इन व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के उपरांत उचित धाराओं के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

क्षेत्र में शांति व्यवस्था की प्राथमिकता

दारू थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि पुलिस का लक्ष्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और युवाओं को नशे की लत से दूर रखना है। इस छापेमारी दल में पु०अ०नि० मदन मुंडा, हवलदार और दारू थाना के सशस्त्र बल के जवान मुख्य रूप से शामिल थे।

इस कार्रवाई के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में सुरक्षा का भाव देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस की ऐसी सक्रियता से असामाजिक तत्वों के हौसले पस्त होंगे और क्षेत्र का माहौल बेहतर होगा।

दारू मंडल के पेटो में गूंजा संगठन शक्ति का नारा, कार्यकर्ताओं ने मनाया 46वां जन्मदिवस

दारू मंडल के पेटो में गूंजा संगठन शक्ति का नारा, कार्यकर्ताओं ने मनाया 46वां जन्मदिवस

संकल्प सभा: पेटो शिव मंदिर प्रांगण में जुटे दिग्गज, भाजपा के गौरवशाली इतिहास और विकास की कार्यशैली पर हुई चर्चा।

स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन

हजारीबाग/दारू : जिले के दारू मंडल अंतर्गत ग्राम पेटो स्थित शिव मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने की, जबकि मंच संचालन महामंत्री इंद्रदेव कुशवाहा द्वारा किया गया।

भाजपा स्थापना दिवस समारोह दारू मंडल हजारीबाग 2026

इतिहास और कार्यशैली पर चर्चा

समारोह के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू ने भाजपा के स्थापना काल से लेकर वर्तमान तक के सफर और पार्टी के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे एक छोटे संगठन से निकलकर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। वहीं, मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। प्रमुख रूप से

पदाधिकारी: महामंत्री संजय कुशवाहा, उपाध्यक्ष शत्रुंजय प्रसाद, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास कुमार।

प्रमुख कार्यकर्ता: राजेन्द्र राम, मोहन प्रसाद कुशवाहा, धनपत कुशवाहा, नागेश्वर महतो, सीता राम, राजेश प्रसाद, सुदामा महतो, योगेन्द्र प्रसाद, बैजनाथ महतो, मनोहर प्रसाद, प्रकाश देव, खगेश्वर प्रसाद और नरेश प्रसाद समेत सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

नरेश सोनी प्रधान सम्पादक (न्यूज प्रहरी).

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972