-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!

हजारीबाग: 13 माइल पुल के पास हाईवा जलाने वाले राहुल दुबे गैंग के 4 गुर्गे गिरफ्तार, हथियार और पर्चा बरामद

बड़कागांव के 13 माइल पुल के पास हाईवा में आग लगाने वाले राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पिस्टल और कारतूस बरामद।
0

हजारीबाग: 13 माइल पुल के पास हाईवा जलाने वाले राहुल दुबे गैंग के 4 गुर्गे गिरफ्तार, हथियार और पर्चा बरामद 

बड़कागांव पुलिस और SIT की बड़ी कार्रवाई; कोल माइनिंग क्षेत्र में दहशत फैलाने की साजिश नाकाम, गिरफ्तार अपराधियों का रहा है पुराना आपराधिक इतिहास।

नरेश सोनी प्रधान सम्पादक न्यूज़ प्रहरी।

Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग जिले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बड़कागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत 13 माइल पुल के पास बीते 22 अप्रैल को एक हाईवा गाड़ी में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने इस कांड में संलिप्त कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

Sp Hazaribagh press conference karte.

SIT की त्वरित कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SADAR) अमित आनंद और बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। 23 अप्रैल को गुप्त सूचना मिली कि चन्दौल हथिया पत्थर जंगल के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं। सूचना के आधार पर SIT ने घेराबंदी कर चारों संदिग्धों को खदेड़कर पकड़ लिया।

Press Release.

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

गिरफ्तार किए गए अपराधियों में मोहम्मद एजाज (21 वर्ष), मोहम्मद आफताब (22 वर्ष), मोहम्मद सलामत अंसारी (24 वर्ष) और तुसार सिन्हा (22 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी अपराधी हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना अंतर्गत ग्राम पुन्दौल के रहने वाले हैं।

हथियार और अन्य सामान बरामद

पुलिस ने अपराधियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और आपत्तिजनक सामान बरामद किया है, जिसका विवरण निम्नलिखित है:

  • ​7.65 MM देशी पिस्टल: 02
  • ​09 MM देशी पिस्टल: 01
  • ​जिंदा गोली: 11
  • ​हस्तलिखित पर्चा (राहुल दुबे गैंग): 09
  • ​एंड्रॉयड मोबाइल: 04

पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस पूछताछ में अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से राहुल दुबे गैंग के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को राहुल दुबे के कहने पर ही उन्होंने एनटीपीसी कंपनी के कोल माइनिंग क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए हाईवा में आग लगाई थी। अपराधियों ने यह भी कबूल किया कि वे आज फिर से कोल एरिया में किसी अन्य हाईवा को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।

पुराना आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद सलामत और मोहम्मद एजाज का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। ये दोनों पहले भी उरीमारी थाना क्षेत्र में गाड़ी में आग लगाने के मामले में जेल जा चुके हैं। इनके विरुद्ध बड़कागांव और उरीमारी थाने में कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

​इस छापामारी दल में थाना प्रभारी दीपक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राकेश खवास, अभिषेक कुमार और तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी शामिल थे। हजारीबाग पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से कोयलांचल क्षेत्र के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972