-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!
Hazaribagh Press Club लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Hazaribagh Press Club लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बेड रेस्ट पर भी नहीं थमा सेवा का जज्बा, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी के जन्मदिन पर पहुंचे गणमान्य; सांसद मनीष जायसवाल ने दी बधाई

चोट के बावजूद सेवा का जज्बा कायम: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी के आवास पहुंचकर शुभचिंतकों ने दी जन्मदिन की बधाई

हजारीबाग (न्यूज़ प्रहरी):

सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण करीब एक पखवाड़े से बेड रेस्ट पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी का जन्मदिन रविवार को आत्मीय माहौल में मनाया गया। शारीरिक अस्वस्थता के चलते घर से बाहर न निकल पाने के बावजूद दिनभर उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। डिजिटल पटल और सोशल मीडिया पर भी उनके प्रशंसकों व शुभचिंतकों की ओर से शुभकामना संदेशों का तांता लगा दिखा।

जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं ने बढ़ाया हौसला

पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता तथा झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने रंजन चौधरी के आवास पहुंचकर कुशलक्षेम पूछा और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बरही विधायक मनोज कुमार यादव सहित अनेक राजनेताओं ने दूरभाष के जरिए उनसे संवाद कर उनके जल्द स्वस्थ होने और दीर्घायु जीवन की कामना की।

प्रेस क्लब और सामाजिक संगठनों ने काटा केक

हजारीबाग प्रेस क्लब के साथी पत्रकारों—विकास सिंह, दीपक सिंह, सागर पाण्डेय, रवि सिंह और अनुज सिन्हा के साथ-साथ हजारीबाग यूथ विंग के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से उनके आवास पर केक कटवाकर खुशियां साझा कीं। साथियों ने कहा कि रंजन चौधरी का जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण ही उनकी विशिष्ट पहचान है। गंभीर चोट और दर्द के बीच भी जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहना समाज के लिए प्रेरणादायी है।

Well wishers and Hazaribagh Press Club members wishing MP media representative Ranjan Choudhary on his birthday

बिस्तर पर रहकर भी स्वास्थ्य समस्याओं के खिलाफ मुखर

विगत वर्षों में अपने जन्मदिन को रचनात्मक और जनहितकारी कार्यों के जरिए यादगार बनाने वाले रंजन चौधरी इस बार शारीरिक रूप से सीमित जरूर हैं, किंतु उनका सेवा भाव निरंतर जारी है। बेड रेस्ट के दौरान भी वे फोन के जरिए असहाय मरीजों के उपचार में सहयोग करवा रहे हैं और स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था की विसंगतियों पर निरंतर मुखर हैं।

शुभकामनाओं पर जताया आभार

जन्मदिन पर मिले स्नेह और समर्थन से भावुक रंजन चौधरी ने सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आम जनता और साथियों का यह अटूट विश्वास ही उनकी असली ऊर्जा है, जिसके बल पर वे पूरी तरह स्वस्थ होकर दोगुने उत्साह के साथ पुनः जनसेवा के मैदान में सक्रिय होंगे।

Hazaribagh: अपनी सत्ता बचाने के लिए देश पर लादा गया था आपातकाल; प्रेस क्लब में विचार गोष्ठी में गूंजे जेपी आंदोलनकारियों के विचार, शहीदों को दी श्रद्धांजलि!

🏛️ हजारीबाग: आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास पर सबसे बड़ा कलंक; प्रेस क्लब में विचार गोष्ठी का आयोजन, जेपी आंदोलनकारियों ने साझा किए संस्मरण

हजारीबाग: देश में 25 जून 1975 को लगाए गए 21 महीनों के आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर गुरुवार को पुराना समाहरणालय परिसर स्थित हजारीबाग प्रेस क्लब में एक विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला लोक समिति और 'जागृति' के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस गोष्ठी का मुख्य विषय "आपातकाल 25 जून 1975: लोकतंत्र के लिए कलंक" था। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेपी आंदोलनकारी रहे वरिष्ठ अधिवक्ता स्वरूपचंद जैन ने की। गोष्ठी की शुरुआत लोकनायक जयप्रकाश नारायण की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करने के साथ हुई।

JP movement veteran advocate Swarupchand Jain along with other dignitaries paying tribute to Loknayak JP during a seminar on the 51st anniversary of Emergency at Hazaribagh Press Club.

🚫 लोकतंत्र में असहमति का स्वर जरूरी, नागरिक स्वतंत्रताओं का हुआ था हनन

विषय प्रवेश कराते हुए नव भारत जागृति केंद्र के कार्यक्रम प्रबंधक रीतेश कुमार गोप ने कहा कि लोकतंत्र की असली खूबसूरती असहमति के स्वरों में निहित होती है। आपातकाल के काले दौर में इसी असहमति और अभिव्यक्ति की आजादी पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी, यही वजह है कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में उस कालखंड को एक कलंक के तौर पर देखा जाता है।

आपातकाल के समय छात्र आंदोलनकारी की भूमिका निभा चुके हरीश श्रीवास्तव ने उस दौर के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि हजारीबाग के अनेकों परिवार और उनके बच्चों ने इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। उन्होंने रेखांकित किया कि इस आंदोलन की सफलता के पीछे प्रेस की आजादी, अभिभावकों की सहमति, प्रशासन की मदद और सबसे बढ़कर लोकनायक जयप्रकाश नारायण का कुशल व निस्वार्थ नेतृत्व था, जो सत्ता नहीं बल्कि संपूर्ण 'व्यवस्था परिवर्तन' के पक्षधर थे।

👥 वक्ताओं ने कहा: अपनी सत्ता और दल को बचाने के लिए देश पर लादा गया था आपातकाल

गोष्ठी को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रखरता से रखे:

  • अरविंद सहाय ने उस समय की विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं में आपसी संघर्ष और सहयोग का उल्लेख करते हुए युवाओं पर पड़े इसके गहरे प्रभाव की चर्चा की।

  • अधीन महतो ने कहा कि आपातकाल ने नागरिकों के बुनियादी अधिकारों को छीन लिया था। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में नागरिकों को अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से पालन करने की बात कही।

  • अमरदीप यादव ने जेपी को एक सच्चा देशभक्त बताते हुए कहा कि अक्सर लोकतंत्र की असफलता के पीछे सरकारी पदाधिकारियों की उदासीनता का बड़ा हाथ रहता है।

  • श्यामकिशोर और अशोक यादव ने आंदोलन के जनभागीदारी के महत्व और अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि गलत नीतियों का विरोध हमेशा होना चाहिए।

  • बटेश्वर मेहता ने वर्तमान और भविष्य के शासकों को आपातकाल जैसी दमनकारी परिस्थितियों से बचने की सलाह दी।

  • प्रोफेसर प्रमोद कुमार ने आपातकाल को लोकतंत्र के लिए एक गहरा धब्बा बताते हुए कहा कि युवाओं ने इसके विरोध में अपनी जवानी तक कुर्बान कर दी, जबकि अपनी सत्ता और राजनीतिक दल को बचाने की फिक्र में देश पर इसे जबरन लादा गया था।

⚖️ नई पीढ़ी को लोकतंत्र का महत्व समझाना जरूरी: स्वरूपचंद जैन

अपने अध्यक्षीय संबोधन में वरिष्ठ अधिवक्ता स्वरूपचंद जैन ने कड़े शब्दों में कहा कि नागरिक अधिकारों का हनन करना एक बेहद गंभीर अपराध है, जिसे तत्कालीन सरकार ने आपातकाल लगाकर अंजाम दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को लोकतंत्र के वास्तविक महत्व और अधिकारों से परिचित कराना है, ताकि भविष्य में फिर कभी कोई शासक देश में ऐसी हिमाकत करने का साहस न कर सके।

इस वैचारिक गोष्ठी को संबोधित करने वाले अन्य मुख्य वक्ताओं में विनोद सिंह, मुअज्ज़म आलम, अरविंद झा, संजय कुमार और मेहर रहमान सहित कई प्रबुद्ध जीवी शामिल थे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में आपातकाल विरोधी आंदोलन के दौरान अपनी जान न्योछावर करने वाले देश के वीर युवाओं के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

और पढ़ें: Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य विभाग के 262 डॉक्टरों और अफसरों को बांटे नियुक्ति पत्र, बेहतर मैनेजमेंट सीखने जाएंगे 'मेडिकल टूर' पर! 

हजारीबाग प्रेस क्लब की अहम बैठक: पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर रणनीति तैयार, प्रशासन के समक्ष उठेंगे जरूरी मुद्दे

हजारीबाग प्रेस क्लब की अहम बैठक: पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर रणनीति तैयार, प्रशासन के समक्ष उठेंगे जरूरी मुद्दे

उपाध्यक्ष सीतेश तिवारी की अध्यक्षता में एकजुट हुए जिले के पत्रकार; संगठन की मजबूती और कार्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर कड़ा फैसला।

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में मीडिया कर्मियों के हितों की रक्षा, सुरक्षा और पत्रकार एकता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हजारीबाग प्रेस क्लब की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। गुरुवार को प्रेस क्लब परिसर में आयोजित इस उच्च स्तरीय कार्यकारिणी बैठक में जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
Alt.


पत्रकार सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि


इस विशेष बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सीतेश तिवारी ने की, जबकि मंच का संचालन सचिव दीपक सिंह द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज के सजग प्रहरी के रूप में काम करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और उन्हें बेहतर कार्य सुविधाएं (Work Facilities) उपलब्ध कराना प्रेस क्लब की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संगठन को एक सशक्त और सक्रिय मंच के रूप में विकसित करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया।

प्रशासन के समक्ष उठाए जाएंगे मुद्दे


कार्यकारिणी की इस बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण और दूरगामी निर्णय लिए गए। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि:

पत्रकारों से जुड़े विभिन्न स्थानीय और गंभीर मुद्दों की एक सूची तैयार की जाएगी।


इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर जिले के संबंधित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा।
फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों को एक सुरक्षित और बेहतर कार्य वातावरण (Working Environment) मिल सके, इसके लिए प्रशासन से सहयोग मांगा जाएगा।

बैठक में यह पदाधिकारी रहे मौजूद


प्रेस क्लब की मजबूती को लेकर प्रतिबद्धता जताने वाली इस बैठक में सह सचिव भास्कर उपाध्याय, कोषाध्यक्ष सागर पाण्डेय सहित कार्यकारिणी के प्रमुख सदस्य अभिषेक पाण्डेय, अपराजिता पाण्डेय, रविंद्र प्रताप सिंह, अनिल कुमार राम, प्रदीप कुमार सिन्हा, अर्जुन टुडू, सुशांत सोनी, शशांक शेखर एवं एजाज आलम मुख्य रूप से उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने एक स्वर में पत्रकार हितों के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

हजारीबाग में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: स्वास्थ्य मंत्री के सामने पत्रकारों पर हमला, प्रेस क्लब ने दी आंदोलन की चेतावनी

हजारीबाग में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: स्वास्थ्य मंत्री के सामने पत्रकारों पर हमला, प्रेस क्लब ने दी आंदोलन की चेतावनी

"मंत्री से सवाल पूछना क्या अपराध है?"— मीडियाकर्मियों पर हुए जानलेवा हमले से आक्रोशित हजारीबाग प्रेस क्लब; पुलिस की मौजूदगी में 'गुंडागर्दी' पर उठे सवाल।

हजारीबाग। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया पर हजारीबाग में एक कायराना हमला हुआ है। मंगलवार को हजारीबाग सदर अस्पताल में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान कवरेज कर रहे पत्रकारों पर कुछ असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद हजारीबाग प्रेस क्लब ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

Swasth Mantri Irfan Ansari.

Patrakaar ke saath Marpit karte Gurge.

पुलिस की मौजूदगी में हुआ हमला

हजारीबाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां जिले के बड़े पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे, वहीं दूसरी ओर मंत्री से सवाल पूछने पर पत्रकारों पर हमला कर दिया गया। सिंह ने सवाल उठाया कि जब प्रशासनिक सुरक्षा के बीच पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या होगा? उन्होंने इस घटना को लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला बताया।

सुनियोजित हमले का आरोप

क्लब के सचिव दीपक सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह हमला पूरी तरह से सुनियोजित था। सवाल पूछे जाने पर वहां मौजूद कुछ लोग आग बबूला हो गए और मारपीट शुरू कर दी, जिसमें दो पत्रकार साथी घायल हुए हैं। उन्होंने इसे सत्ता के संरक्षण में पत्रकारों की आवाज दबाने का प्रयास करार दिया।

प्रेस क्लब ने दी आंदोलन की चेतावनी

प्रेस क्लब ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि इस घटना को अंजाम देने वाले 'गुंडों' को जल्द से जल्द चिन्हित कर गिरफ्तार नहीं किया गया, तो पूरे जिले के पत्रकार सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। क्लब ने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता पर इस तरह का प्रहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस घटना के बाद पूरे पत्रकार समाज में भारी रोष व्याप्त है और सभी ने एक सुर में न्याय की मांग की है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 - हजारीबाग प्रेस क्लब ने महिला पत्रकारों को किया सम्मानित, प्राकृतिक मुकुट पहनाकर बढ़ाया मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 - हजारीबाग प्रेस क्लब ने महिला पत्रकारों को किया सम्मानित, प्राकृतिक मुकुट पहनाकर बढ़ाया मान

विशेष संवाददाता: नरेश सोनी 

हजारीबाग न्यूज़ डेस्क: समाज में जागरूकता फैलाने और सच्चाई को सामने लाने में महिलाओं की भूमिका किसी से कम नहीं है। इसी बात को चरितार्थ करते हुए, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के अवसर पर रविवार को हजारीबाग प्रेस क्लब में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर जिले की मीडिया और पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला पत्रकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

हजारीबाग प्रेस क्लब में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित होतीं जिले की तेज-तर्रार महिला पत्रकार।

इन महिला पत्रकारों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्यरत और अपनी लेखनी व रिपोर्टिंग से अलग पहचान बनाने वाली तीन महिला पत्रकारों— मनस्वी पाठक, अपराजिता पांडे और भव्या साहू को सम्मानित किया गया। हजारीबाग प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और विशेष रूप से तैयार किए गए प्राकृतिक पत्तों के मुकुट पहनाकर उनके काम की सराहना की। प्राकृतिक मुकुट से किया गया यह सम्मान कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

चुनौतियों के बीच निडरता से समाज की आवाज़ बन रहीं महिलाएं

इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती और महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि आज के दौर में महिला पत्रकार केवल समाचार कक्ष तक सीमित नहीं हैं। वे ग्राउंड रिपोर्टिंग की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी निडर होकर डटी हुई हैं और समाज के दबे-कुचले वर्गों की आवाज़ को मजबूती से सामने ला रही हैं।

वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि पत्रकारिता जैसे जोखिम भरे और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में महिलाओं की लगातार बढ़ती भागीदारी समाज में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव लेकर आ रही है।

समान अधिकार और महिला सशक्तिकरण का संकल्प

समारोह में न केवल सम्मान दिया गया, बल्कि महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं के समान अधिकारों पर भी गहरी चर्चा हुई। प्रेस क्लब के अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकारों और अन्य गणमान्य अतिथियों ने एक सुर में यह संकल्प लिया कि महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक सुरक्षित, बेहतर और समान अवसर वाला माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम का समापन महिला पत्रकारों की मेहनत और उनके अदम्य साहस को सलाम करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देकर किया गया।


हजारीबाग प्रेस क्लब में आज होगा भव्य होली मिलन समारोह जिले भर के पत्रकार होंगे शामिल

हजारीबाग प्रेस क्लब में आज होगा भव्य होली मिलन समारोह जिले भर के पत्रकार होंगे शामिल

हजारीबाग:  प्रेस क्लब के प्रांगण में आज रविवार को एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह रंगोत्सव पूर्वाह्न ग्यारह बजे से शुरू होकर अपराह्न तीन बजे तक चलेगा। इस खास मौके पर जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न प्रखंडों तक के पत्रकार एक साथ जुटेंगे और आपसी सौहार्द के साथ रंगों का यह पर्व मनाएंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी संवाद समन्वय और भाईचारे को और अधिक मजबूत करना है।

"हजारीबाग प्रेस क्लब भवन में होली मिलन समारोह को लेकर उत्साह का माहौल।"

इस कार्यक्रम की शानदार तैयारियों को लेकर शनिवार को प्रेस क्लब भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह ने की जबकि संचालन का दायित्व सचिव दीपक सिंह ने निभाया। इस दौरान आयोजन की रूपरेखा कार्यक्रम की बेहतर व्यवस्था और पारंपरिक व्यंजनों सहित कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से समय की पाबंदी का ध्यान रखने और कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है ताकि इस आयोजन को पूरी तरह से सफल बनाया जा सके।

होली मिलन समारोह के दौरान पारंपरिक फाग गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी जाएगी जो इस उत्सव के उल्लास को कई गुना बढ़ा देगी। सभी पत्रकार सदस्य एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं देंगे। इसके साथ ही मौके पर मौजूद लोग विभिन्न प्रकार के पारंपरिक और स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लेंगे।

क्लब के पदाधिकारियों का कहना है कि होली केवल रंगों का ही पर्व नहीं है बल्कि यह प्रेम सद्भाव और सामाजिक एकता का स्पष्ट संदेश देने वाला एक महान उत्सव है। इस अवसर पर वरिष्ठ और युवा पत्रकार जब एक साथ मिलकर पूरी तरह से पारिवारिक माहौल में खुशियां बांटेंगे तो निश्चित रूप से संगठन की एकजुटता को एक नई ताकत मिलेगी। इस समारोह को लेकर क्लब के सभी सदस्यों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और उत्सव की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं।

हजारीबाग नगर निगम चुनाव: अरविंद राणा बने मेयर, भारी मतों से दर्ज की शानदार जीत; देखें सभी विजयी पार्षदों की सूची

हजारीबाग नगर निगम चुनाव: अरविंद राणा बने मेयर, भारी मतों से दर्ज की शानदार जीत; देखें सभी विजयी पार्षदों की सूची

हजारीबाग। हजारीबाग नगर निगम चुनाव के बहुप्रतीक्षित परिणाम सामने आ गए हैं। मतगणना के रुझान स्पष्ट होते ही शहर की राजनीतिक फिजा में जश्न का माहौल छा गया है। मेयर पद पर हजारीबाग प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकार और अधिवक्ता अरविंद राणा ने अपनी शानदार जीत का परचम लहराया है।

"हजारीबाग के नवनिर्वाचित मेयर अरविंद राणा और जश्न मनाते समर्थक"

मेयर पद पर एकतरफा मुकाबला

'छड़ी छाप' चुनाव चिह्न के साथ मैदान में उतरे अरविंद राणा ने शुरुआत से ही अपनी बढ़त बनाए रखी। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरफराज अहमद को 5180 वोट के साथ भारी अंतर से करारी शिकस्त दी है। उनकी इस ऐतिहासिक जीत के बाद समर्थकों में भारी उत्साह है और ढोल-नगाड़ों के साथ अबीर-गुलाल उड़ाकर विजय का जश्न मनाया जा रहा है।

वार्ड पार्षदों के परिणाम: कांटे की टक्कर और निर्विरोध जीत

मेयर पद के साथ-साथ शहर के विभिन्न वार्डों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। कई वार्डों में जहां प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, वहीं दो वार्डों में प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज कर अपनी अजेय राजनीतिक पकड़ साबित की है।

सभी विजयी वार्ड पार्षदों के नाम इस प्रकार हैं:

वार्ड एक: साजिदा खातून

वार्ड दो: निखत यास्मीन

वार्ड तीन: विजय प्रसाद

वार्ड चार: अनिल प्रसाद

वार्ड पांच: रेखा सिंह

वार्ड छह: रिंकु वर्मा

वार्ड सात: रीता नाथ

वार्ड आठ: अनिता गुप्ता

वार्ड नौ: बैजनाथ राम

वार्ड दस: पाकीजा खातून

वार्ड ग्यारह: मुरमुई चाकी

वार्ड बारह: निशा सिन्हा

वार्ड तेरह: विकास यादव (निर्विरोध निर्वाचित)

वार्ड चौदह: प्रभा गुप्ता

वार्ड पंद्रह: अंशिका प्रिया

वार्ड सोलह: जमील बबलू

वार्ड सत्रह: कुणाल चौरसिया

वार्ड अठारह: रूपाली कुमारी

वार्ड उन्नीस: शीला देवी

वार्ड बीस: पमिता सिन्हा

वार्ड इक्कीस: टिंकू वसीम खान

वार्ड बाईस: मिताली रश्मि निशांत प्रधान

वार्ड तेईस: दीपक कुमार सिंह

वार्ड चौबीस: क्रांति देवी

वार्ड पच्चीस: भूलन राम

वार्ड छब्बीस: मोना देवी

वार्ड सत्ताईस: सोनी छेत्री कृष्ण

वार्ड अट्ठाईस: दीपरंजन

वार्ड उनतीस: मीना देवी

वार्ड तीस: शमा परवीन

वार्ड इकतीस: सुधा कुमारी

वार्ड बत्तीस: मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी उर्फ मंडूल

वार्ड तैंतीस: मुन्नी देवी

वार्ड चौंतीस: कैलाश साव

वार्ड पैंतीस: अनामिका पासवान

वार्ड छ्त्तीस: अविनाश यादव (निर्विरोध निर्वाचित)

नगर निगम के इस नए बोर्ड से हजारीबाग की जनता को शहर के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की भारी उम्मीदें हैं। नवनिर्वाचित मेयर और सभी पार्षदों ने जीत के बाद जनता का आभार व्यक्त करते हुए शहर के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972