-->
होम राशिफल
YouTube
ई-पेपर राज्य चुनें
EDITOR: NARESH PRASAD SONI
--:--
...
🌤
--°C
Special Offer
🎙️ न्यूज़ प्रहरी रिपोर्टर बनें
क्या आप अपने क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं?
मात्र 5 मिनट में अपनी पत्रकार ID एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्राप्त करें!
Blood Donation Camp लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Blood Donation Camp लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

Hazaribagh:केरेडारी: सुशी चंद्रगुप्त कोल माइंस में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन, 54 यूनिट रक्त संग्रहित, उपायुक्त हेमंत सती ने की सराहना

 

मानवता की सेवा में समर्पित: केरेडारी में आयोजित रक्तदान शिविर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिखाई एकजुटता

 हजारीबाग: केरेडारी स्थित केरेडारी स्थित सुशी चंद्रगुप्त कोल माइंस प्राइवेट लिमिटेड (SCCMPL) के साइट कार्यालय परिसर में एक भव्य मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कंपनी के प्रबंध निदेशक के. संकीर्थ रेड्डी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 54 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। यह शिविर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हजारीबाग के ब्लड बैंक के सहयोग से संपन्न हुआ। सुशी चंद्रगुप्त कोल माइंस प्राइवेट लिमिटेड (SCCMPL) के साइट कार्यालय परिसर में एक भव्य मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कंपनी के प्रबंध निदेशक के. संकीर्थ रेड्डी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया, जिसके परिणामस्वरूप कुल 54 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। यह शिविर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हजारीबाग के ब्लड बैंक के सहयोग से संपन्न हुआ।

DC-Hazaribag-Hemant-Sati-inaugurating-blood-donation-camp-at-Sushi-Chandragupta-Coal-Mines-Keredari.

​उपायुक्त ने किया उद्घाटन

​कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती ने किया। उन्होंने इस अवसर पर रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे उत्तम और पवित्र मार्ग है। डीसी ने कोल माइंस प्रबंधन की इस पहल को सराहते हुए कहा कि ऐसे आयोजन जरूरतमंद मरीजों के लिए संजीवनी साबित होते हैं और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करते हैं।

​खदान संचालन क्षेत्र का निरीक्षण

​रक्तदान शिविर के बाद, उपायुक्त ने चंद्रगुप्त कोल माइंस परियोजना के खदान (क्वारी) संचालन क्षेत्र का दौरा भी किया। उन्होंने परियोजना की गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया और कंपनी प्रबंधन के साथ परिचालन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कंपनी के अधिकारियों ने उपायुक्त का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया और उन्हें पूरे परियोजना क्षेत्र का भ्रमण कराया।

​इस सफल आयोजन में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीम और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। यह पहल क्षेत्र में सीएसआर (CSR) गतिविधियों और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

और पढ़ें Hazaribagh Nagar Nigam Chunav: पोलिंग पार्टियों को नहीं होगी दिक्कत, दिव्यांगों के लिए रैंप जरूरी; DC शशि प्रकाश सिंह ने बूथों का लिया जायजा

हजारीबाग यूथ विंग के सेवा कार्यों के मुरीद हुए सांसद मनीष जायसवाल, प्रशस्ति पत्र देकर टीम को किया सम्मानित

हजारीबाग यूथ विंग के सेवा कार्यों के मुरीद हुए सांसद मनीष जायसवाल, प्रशस्ति पत्र देकर टीम को किया सम्मानित

326 यूनिट रक्तदान का बनाया रिकॉर्ड; सांसद ने हजारीबाग यूथ विंग को बताया जिले की सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायक संस्था।

हजारीबाग: सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के क्षेत्र में मिसाल पेश कर रही संस्था 'हजारीबाग यूथ विंग' की उपलब्धियों को अब राजकीय स्तर पर पहचान मिल रही है। मंगलवार को सांसद सेवा कार्यालय परिसर में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह के दौरान स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल ने संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

सांसद मनीष जायसवाल ने संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
 

365 दिन सेवा करने वाली सर्वश्रेष्ठ संस्था समारोह को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग यूथ विंग की कार्यशैली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "हजारीबाग यूथ विंग केवल विशेष अवसरों पर ही नहीं, बल्कि वर्ष के 365 दिन समाज की सेवा में तत्पर रहती है। युवाओं का ऐसा समर्पण दुर्लभ है। यह संस्था हजारीबाग जिले की अब तक की सर्वश्रेष्ठ संस्था बनकर उभरी है।" उन्होंने युवाओं को समाज में सकारात्मक बदलाव का सबसे मजबूत स्तंभ बताया।

alt
 

रक्तदान शिविर की ऐतिहासिक सफलता यह सम्मान समारोह मुख्य रूप से 13 अप्रैल को आयोजित विशाल रक्तदान शिविर की सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित था। इस शिविर में हजारीबाग यूथ विंग ने रिकॉर्ड 326 यूनिट रक्त संग्रह किया था, जो जिले के जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान साबित हो रहा है। इस पुनीत कार्य में हजारीबाग पुलिस का भी विशेष सहयोग रहा था।

टीम वर्क और समर्पण की जीत संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने इस सम्मान को सदस्यों के निस्वार्थ भाव का परिणाम बताया। वहीं, अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि यह उपलब्धि प्रत्येक सदस्य के अनुशासन और टीम वर्क की जीत है। उन्होंने भविष्य में और भी बड़े स्तर पर जनहित के कार्यक्रम चलाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव रितेश खण्डेलवाल ने किया।

भविष्य की योजनाओं पर चर्चा सम्मान समारोह के दौरान सांसद मनीष जायसवाल और विंग के सदस्यों के बीच आगामी सामाजिक परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्रों पर सांसद के साथ-साथ संरक्षक और अध्यक्ष के भी हस्ताक्षर थे, जो संस्था की एकता को दर्शाते हैं।


कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित:

समारोह में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सह सचिव अभिषेक पांडे, कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया, मार्गदर्शक संजय कुमार एवं विकास केशरी, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन, सत्यनारायण सिंह, प्रवेक जैन, प्रणीत जैन, रोहित बजाज, प्रमोद खण्डेलवाल, सेजल सिंह, खुशी कुमारी, प्रज्ञा कुमारी सहित रंजन चौधरी, प्रिंस कसेरा, अजीत चंद्रवंशी, सनी सलूजा और अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

हजारीबाग में महादान 13 अप्रैल को भव्य रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को हेलमेट देकर सम्मानित करेगी पुलिस

हजारीबाग में महादान 13 अप्रैल को भव्य रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को हेलमेट देकर सम्मानित करेगी पुलिस

नरेश सोनी न्यूज़ प्रहरी विशेष संवाददाता।

हजारीबाग: जिले में सामाजिक सरोकार और इंसानियत की दिशा में एक बड़ी पहल होने जा रही है। आगामी 13 अप्रैल को 'हजारीबाग यूथ विंग' के तत्वावधान में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बुधवार को जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में विधिवत रूप से कार्यक्रम के पोस्टर का लॉन्च किया गया।

SP Anjani Anjan launching poster of Hazaribagh Youth Wing blood donation camp

कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के सदस्यों द्वारा सबसे बड़ा अखाड़ा स्थित भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष पोस्टर अर्पित कर की गई, जहां सभी ने समाज कल्याण और कार्यक्रम की सफलता की कामना की। इसके बाद संस्था के पदाधिकारियों ने एसपी अंजनी अंजन का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया।

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने की पहल की सराहना

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में पोस्टर का विधिवत लोकार्पण करते हुए हजारीबाग यूथ विंग के कार्यों की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, जिससे कई जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है।" उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस पुनीत कार्य में हजारीबाग पुलिस विभाग भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। एसपी ने जिलेवासियों से अपील की कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अधिक से अधिक लोग इस महादान का हिस्सा बनें।

रक्तदान के साथ सड़क सुरक्षा का अनूठा संदेश

इस बार के रक्तदान शिविर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि रक्तदाताओं को केवल प्रमाण पत्र ही नहीं, बल्कि 'हेलमेट' देकर सम्मानित किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य रक्तदान के साथ-साथ लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है, ताकि लोग सुरक्षित जीवन जीने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।

पिछले वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी

संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि यूथ विंग लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय है। हमारा लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा रक्त संग्रह कर जरूरतमंद मरीजों को आपातकालीन स्थिति में समय पर ब्लड उपलब्ध कराना है। संस्था ने वर्ष 2024 में 130 यूनिट और 2025 में 221 यूनिट रक्त संग्रह कर कीर्तिमान स्थापित किया था। इसी सफलता से प्रेरित होकर इस वर्ष यह आयोजन और भी व्यापक स्तर पर किया जा रहा है।

कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख उपस्थिति 

पोस्टर लॉन्चिंग के इस खास मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, सचिव रितेश खण्डेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे, मार्गदर्शक जय प्रकाश खण्डेलवाल, संजय कुमार, डॉ. बी वेंकटेश, मोहम्मद ताजुद्दीन, राजेश जैन, पत्रकार सागर कुमार और सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

हजारीबाग उपायुक्त की अनूठी पहल: समाहरणालय में लगा रक्तदान शिविर, DC सहित कई अधिकारियों ने किया रक्तदान

हजारीबाग उपायुक्त की अनूठी पहल: समाहरणालय में लगा रक्तदान शिविर, DC सहित कई अधिकारियों ने किया रक्तदान

रक्तदान महादान: हजारीबाग समाहरणालय में 28 यूनिट रक्त संग्रहित, उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने पेश की मिसाल
"हजारीबाग समाहरणालय में रक्तदान करते उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं अन्य अधिकारी।"


हजारीबाग: समाज में मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से हजारीबाग जिला प्रशासन ने एक सराहनीय कदम उठाया है। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के दिशा-निर्देश पर गुरुवार को समाहरणालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की खास बात यह रही कि स्वयं उपायुक्त ने आगे बढ़कर रक्तदान किया और समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया।

पदाधिकारियों और कर्मियों में दिखा भारी उत्साह

समाहरणालय परिसर में आयोजित इस शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न विभागों के कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपायुक्त के साथ-साथ जिले के कई बड़े पदाधिकारियों ने भी रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की देखरेख में चले इस अभियान के दौरान कुल 28 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसका उपयोग आपात स्थिति में जरूरतमंद मरीजों के लिए किया जाएगा।

रक्तदान जीवन बचाने का संकल्प: उपायुक्त

इस अवसर पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि जीवन बचाने का एक संकल्प है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें ताकि जिले में रक्त की कमी के कारण किसी की जान न जाए।

जागरूकता बढ़ाने की कोशिश

जिला प्रशासन का उद्देश्य इस तरह के आयोजनों के माध्यम से समाज में रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को इस मानवीय अभियान का हिस्सा बनाना है। शिविर के सफल संचालन में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम और संबंधित अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


© 2025 News Prahari. All Rights Reserved. | Reg No: JH-11-0021972